Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में चिटफंड घोटाला, करोड़ों की ठगी के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार

Published on: January 13, 2026
chit fund scam in deoria
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : जिले में चिटफंड कंपनी के नाम पर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गौरीबाजार पुलिस ने आस्था लाइफ रियलिटीज लिमिटेड कंपनी के दो संचालकों, पति-पत्नी अनीता देवी और इंद्रसेन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों पर धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, रविवार को अनीता देवी और इंद्रसेन यादव को खरोह के पास से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे जनपद छोड़कर फरार होने की तैयारी में थे। प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, आरक्षी सुरजीत यादव और महिला आरक्षी लीलावती की टीम ने यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपी गौरीबाजार–हाटा मार्ग पर संचालित आस्था लाइफ रियलिटीज लिमिटेड कंपनी के संचालक थे। आरोप है कि इन्होंने निवेशकों को जमा राशि पर आकर्षक रिटर्न का लालच देकर करोड़ों रुपये हड़प लिए। कंपनी के बंद होते ही निवेशकों को ठगी का एहसास हुआ।

250 से अधिक लोग बने शिकार

इस चिटफंड घोटाले में 250 से ज्यादा लोग पीड़ित बताए जा रहे हैं। ग्राम लबकनी निवासी रामसमुझ यादव ने बीते सितंबर में गौरीबाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि कंपनी के तीन संचालकों ने करीब ढाई सौ लोगों से करोड़ों रुपये जमा कराए और 26 अगस्त को अचानक कार्यालय बंद कर फरार हो गए।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अनीता देवी, इंद्रसेन यादव और विशाल यादव पुत्र पूर्णवासी यादव के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह ने बताया कि तीसरे आरोपी विशाल यादव की भूमिका की जांच की जा रही है और साक्ष्य मिलने पर उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : एआई हेल्थ समिट का उद्घाटन: सीएम योगी बोले– यूपी में न कर्फ्यू, न दंगे, निवेश और टूरिज्म से प्रदेश खुशहाल


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!