Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Published on: October 30, 2026
BJP State Working Committee
द  देवरिया न्यूज़,लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने लखनऊ में आयोजित भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लिया। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में आयोजित बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की।
बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यसमिति की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी की आगामी रणनीति और कार्ययोजना पर भी मंथन किया गया।
बैठक में शामिल कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि मां भारती को परम वैभव तक पहुंचाने के संकल्प के साथ समर्पित करोड़ों राष्ट्रसेवकों का परिवार है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय पार्टी का मूल ध्येय है और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना भाजपा की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को साकार करने के लिए संकल्पित है। बैठक में संगठन की मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया गया।

इसे भी पढ़ें :  राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Leave a Reply

error: Content is protected !!