Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

पश्चिम बंगाल चुनाव की तैयारी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक दांव, सांसद-विधायकों को सौंपी गई बूथ से लेकर जोन तक की जिम्मेदारी

Published on: December 13, 2025
Preparation for West Bengal elections

द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके। राज्य को पांच जोन में बांटते हुए प्रत्येक जोन की निगरानी के लिए दूसरे राज्यों के वरिष्ठ नेताओं को तैनात किया गया है।

पिछली गलतियों से सीख, बाहरियों पर कम निर्भरता

बीजेपी ने पिछले विधानसभा चुनाव की कमियों से सबक लिया है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व ने माना है कि पिछली बार टीएमसी से बड़ी संख्या में नेताओं को पार्टी में शामिल कर उन्हें टिकट देने से पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई, जिसका नुकसान चुनावी नतीजों में देखने को मिला। इस बार टिकट वितरण में स्थानीय और पुराने कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर रहेगा।

शक्ति केंद्र मॉडल पर फोकस

पार्टी ने पांच से छह बूथों को मिलाकर ‘शक्ति केंद्र’ बनाए हैं। हर शक्ति केंद्र की जिम्मेदारी सांसदों, विधायकों, संगठन पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। उन्हें यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि उनके क्षेत्र में बीजेपी को सबसे ज्यादा वोट मिले। इसके लिए स्थानीय स्तर पर संपर्क और प्रचार की रणनीति तैयार करने की छूट भी दी गई है।

बूथ कमेटियों की जांच और लाभार्थियों की सूची

बीजेपी के पश्चिम बंगाल के सांसद मनोज तिग्गा ने बताया कि शक्ति केंद्र प्रभारी यह जांच कर रहे हैं कि बूथ कमेटियां सक्रिय हैं या नहीं। साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों की सूची तैयार की जा रही है। यह प्रक्रिया इसी महीने पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद जनवरी से लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों में केंद्र की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ राज्य सरकार की विफलताओं और कथित घोटालों को भी उजागर किया जाएगा।

जोन और जिलों की निगरानी बाहरी नेताओं के हाथ

सूत्रों के अनुसार, बंगाल को पांच जोन और कामकाज के लिहाज से 43 जिलों में बांटा गया है। जोन और जिलों की जिम्मेदारी दूसरे राज्यों के अनुभवी नेताओं को दी गई है, जो संगठनात्मक गतिविधियों की निगरानी करेंगे और सीधे केंद्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेंगे। कुछ जिलों में तैनाती हो चुकी है, जबकि बाकी में जल्द नियुक्तियां की जाएंगी।

बीजेपी का मानना है कि इस बार मजबूत संगठनात्मक ढांचे और जमीनी तैयारी के दम पर वह पश्चिम बंगाल में बेहतर प्रदर्शन कर सकेगी।


इसे भी पढ़ें : G.O.A.T इंडिया टूर 2025 की शुरुआत: 14 साल बाद भारत पहुंचे लियोनल मेसी, कोलकाता में फैंस ने किया भव्य स्वागत


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Sampoorna Samadhan Diwas

देवरिया : संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी फरियाद, लापरवाही पर अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

Deoria Live broadcast in Pathardeva

देवरिया : पथरदेवा में लाइव प्रसारण के जरिए सुना गया सीएम योगी का संबोधन, राशन विक्रेताओं को बढ़े लाभांश का लाभ

Smriti Irani gets UP

स्मृति ईरानी को मिली यूपी की कमान, 2027 चुनाव से पहले BJP ने खेला बड़ा दांव

In BJP's new national team

बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में रोहन गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी, जानिए कांग्रेस से BJP तक का सफर

Ramdev's claim – Pakistan

रामदेव का दावा- पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान फिर भारत में होंगे शामिल, बोले- थोड़ा धैर्य रखिए

Deoria Grand Kanwar Yatra at Devghat

देवरिया : देवघाट में भव्य कांवड़ यात्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने तिरंगा दिखाकर शिवभक्तों को किया रवाना

Leave a Reply

error: Content is protected !!