Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

दो महिलाओं को बचाने की कोशिश में गई युवक की जान, इलाज के दौरान हुई मौत

Published on: March 6, 2026
Trying to save two women
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : बघौचघाट थाना क्षेत्र में मानवता की मिसाल पेश करने वाले एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क पर अचानक सामने आ गई दो महिलाओं को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई थी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने गुरुवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।
जानकारी के अनुसार सखीनी गांव निवासी 18 वर्षीय निखिल गौड़ पेशे से वाहन चालक थे। 2 फरवरी को वह अपनी बाइक से केडी चौक चौराहे की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक दो महिलाएं सड़क पार करते हुए उनकी बाइक के सामने आ गईं। महिलाओं को बचाने के प्रयास में निखिल ने तुरंत बाइक मोड़ दी, लेकिन संतुलन बिगड़ने से बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरी।
इस हादसे में निखिल को गंभीर चोटें आईं। गिरने के कारण उनकी गर्दन बुरी तरह चोटिल हो गई और वे सड़क पर ही तड़पने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।
कई दिनों तक मेडिकल कॉलेज में निखिल का इलाज चलता रहा, लेकिन उनकी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया। गुरुवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीएचयू, वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से उन्हें वाराणसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत और बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।
युवक की मौत के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर लेकर लौट आए। गांव पहुंचते ही परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। मां आरती देवी और बड़े भाई शैलेंद्र सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस घटना से बेहद दुखी हैं और परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि निखिल स्वभाव से बेहद मिलनसार और मददगार युवक था। उसने अपनी जान की परवाह किए बिना दो महिलाओं की जान बचाने की कोशिश की, लेकिन इस प्रयास में खुद ही हादसे का शिकार हो गया।
इस संबंध में बघौचघाट थानाध्यक्ष ए.के. तिवारी ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : यूपी में मत्स्य क्षेत्र में 1407 करोड़ का निवेश प्रस्ताव, 2000 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!