Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

जनप्रतिनिधि हो तो ऐसा: बिना हेलमेट निकले विधायक, खुद पुलिस से कहा- काटिए चालान

Published on: May 18, 2026
If there is a public representative then it is like this
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : जनप्रतिनिधियों को अक्सर वीआईपी संस्कृति और नियमों की अनदेखी के आरोपों का सामना करना पड़ता है, लेकिन देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने एक अलग मिसाल पेश की है। बिना हेलमेट बुलेट मोटरसाइकिल चलाने के मामले में उन्होंने स्वयं पुलिस से अपना चालान काटने का आग्रह किया है। विधायक की इस पहल की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है और लोग इसे जिम्मेदार जनप्रतिनिधि का उदाहरण बता रहे हैं।

विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पूरे घटनाक्रम की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मेहड़ा पुरवां स्थित अपने आवास के पास प्रकाश यादव की चाय की दुकान पर वे कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के साथ सुबह की चाय पर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता प्रमोद मणि अपनी नई बुलेट मोटरसाइकिल लेकर वहां पहुंचे।

प्रमोद मणि ने विधायक से बाइक चलाकर उसका शुभारंभ करने का आग्रह किया। विधायक ने बताया कि उस समय वहां हेलमेट उपलब्ध नहीं था, लेकिन कार्यकर्ता का आग्रह वे टाल नहीं सके। इसके बाद उन्होंने बुलेट चलाई और प्रमोद मणि के साथ उनके आवास तक गए।

हालांकि बाद में विधायक को एहसास हुआ कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है। अपनी गलती स्वीकार करते हुए उन्होंने तत्काल देवरिया पुलिस और प्रशासन को पत्र लिखकर अपने खिलाफ चालान की कार्रवाई करने की मांग की।

अपने पत्र में विधायक ने स्पष्ट लिखा कि कानून और नियम सभी के लिए समान हैं। यदि उनसे गलती हुई है तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को भी कानून का पालन करना चाहिए और जनता के सामने सही उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।

विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने आम लोगों से भी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग हर व्यक्ति को करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि थोड़ी सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।

विधायक की इस पहल को सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। कई लोगों ने इसे जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणादायक कदम बताते हुए कहा कि जब नेता खुद अपनी गलती स्वीकार कर कार्रवाई की मांग करें, तो इससे समाज में कानून के प्रति सम्मान बढ़ता है।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Grand Kanwar Yatra at Devghat

देवरिया : देवघाट में भव्य कांवड़ यात्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने तिरंगा दिखाकर शिवभक्तों को किया रवाना

Student Movement in Jharkhand

झारखंड में छात्रों का आंदोलन 23वें दिन भी जारी, अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी तबीयत

Majority of doctors in KGMU

KGMU में डॉक्टरों की बड़ी उपलब्धि, बिना बड़े चीरे के निकाला 2 किलो का फाइब्रॉइड

Awadh Ojha on Rahul Gandhi

अवध ओझा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- विपक्ष का काम सिर्फ हंसाना नहीं, देश को दिशा देना भी है

BJP on the ‘Vande Mataram’ controversy

‘वंदे मातरम्’ विवाद पर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला, प्रदीप भंडारी ने सोनिया-राहुल से पूछे पांच सवाल

WHO's cancer agency 3

WHO की कैंसर एजेंसी ने 3 आम दवाओं को रखा कैंसरकारी श्रेणी में, जानें किन मरीजों को ज्यादा सावधानी की जरूरत

Leave a Reply

error: Content is protected !!