Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बारात में बरातियों का हुड़दंग, कारों की छत पर स्टंट और नोट उड़ाए, 12 हजार का चालान

Published on: March 10, 2026
ruckus in wedding procession
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया। शहर के कसया रोड पर एक बारात के दौरान बरातियों के हुड़दंग से सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ युवकों ने चलती गाड़ियों की छत और बोनट पर चढ़कर स्टंट किए, पटाखे छोड़े और नोटों की गड्डियां उड़ाईं। इस वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है, जब एक बारात देवरिया-कसया रोड से होते हुए पलक लॉन मैरिज हॉल की ओर जा रही थी। इस दौरान तेज आवाज में डीजे बज रहा था और कुछ बराती गाड़ियों पर चढ़कर स्टंटबाजी करने लगे। वहीं आतिशबाजी के साथ नोट उड़ाने का सिलसिला भी चलता रहा।
बरातियों की इस हरकत के कारण कसया ओवरब्रिज से लेकर रिलायंस पेट्रोल पंप तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क पर बेतरतीब खड़ी गाड़ियों और बरातियों के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
जाम की सूचना मिलने पर पुलिस टीम बालाजी मंदिर तिराहे के पास पहुंची। पुलिस को देखते ही गाड़ियों पर चढ़कर स्टंट कर रहे लोग शांत हो गए। इसके बाद पुलिस ने वाहनों को सड़क किनारे कराकर यातायात को सुचारु कराया।
टीएसआई गुलाब सिंह ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में एक कार का 12 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान किया गया है। घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आया है।

इसे भी पढ़ें : माइक्रो फाइनेंस कंपनी में 21 लाख रुपये का गबन, ब्रांच मैनेजर समेत 8 पर मुकदमा दर्ज


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Leave a Reply

error: Content is protected !!