Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

सरयू नदी में मिला 10 वर्षीय बालक का शव, चार दिन पहले हुआ था लापता, हत्या की आशंका

Published on: February 2, 2026
10 year old boy found in Saryu river
द देवरिया न्यूज़,बलिया : सहतवार थाना क्षेत्र के चांदपुर नई बस्ती के पास सरयू नदी में चार दिन पहले लापता हुए 10 वर्षीय बालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने बालक की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया था। शनिवार को नदी में उतराता शव स्थानीय लोगों ने देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और शिनाख्त की। मृतक की पहचान सहतवार थाना क्षेत्र के सिंगही गांव निवासी चंदन प्रजापति के पुत्र अभिषेक प्रजापति (10) के रूप में हुई। जैसे ही यह खबर फैली, क्षेत्र में खलबली मच गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सहतवार के साथ-साथ रेवती और बांसडीह थानों की पुलिस भी अलर्ट मोड में रही।

25 जनवरी से था लापता

परिजनों के मुताबिक, अभिषेक 25 जनवरी को घर से अचानक गायब हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो उसके दादा गणेश प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

नाविकों ने देखा नदी में तैरता शव

शनिवार शाम भोजछपरा गांव के सामने सरयू नदी में नाविकों ने एक शव को तैरते हुए देखा। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

कुछ लोग हिरासत में, पूछताछ जारी

थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।

इधर, बेटे का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!