Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

दिल्ली में हवा फिर ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में, कई इलाकों में AQI 300 पार

Published on: December 10, 2025
Air in Delhi again 'bad'

द देवरिया न्यूज़,दिल्ली : राजधानी दिल्ली की हवा मंगलवार को फिर खराब स्तर पर पहुंच गई। सुबह शहर के कई इलाकों में हल्की स्मॉग की चादर छाई रही, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह 8 बजे दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 292 रिकॉर्ड किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

दिल्ली के इन इलाकों में रहा AQI स्तर

इंडिया गेट और कर्तव्य पथ क्षेत्र में हल्की धुंध देखने को मिली, जहां AQI 265 दर्ज हुआ। आईटीओ में 294, अलीपुर में 282, आया नगर में 253 और बुराड़ी में 291 AQI दर्ज किया गया। अक्षरधाम, गाजीपुर और आनंद विहार में प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा रहा, जहां AQI 319 तक पहुंच गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी है। अशोक विहार में 305, बवाना में 342, चांदनी चौक में 333 और द्वारका में 314 AQI दर्ज किया गया।

सोमवार को भी हवा रही थी बेहद खराब

सोमवार सुबह भी धुंध और स्मॉग का असर दिखा। उस दौरान AQI 314 दर्ज हुआ, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी है। रविवार की तुलना में इसमें 6 अंकों की बढ़ोतरी हुई। कम दृश्यता और प्रदूषण बढ़ने के कारण लोग मास्क पहने नजर आए, वहीं सांस संबंधी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

एनसीआर का हाल

एनसीआर में सबसे प्रदूषित हवा नोएडा की रही, जहां AQI 330 दर्ज हुआ। गाजियाबाद में 309, ग्रेटर नोएडा में 302 और गुरुग्राम में 278 AQI रिकॉर्ड किया गया। फरीदाबाद की हवा तुलनात्मक रूप से सबसे साफ रही, जहां AQI 203 रहा।

प्रदूषण के स्रोत और हवा की स्थिति

निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को प्रदूषण में वाहनों का योगदान सबसे अधिक रहा, जो 17.58% दर्ज किया गया। आवासीय क्षेत्रों से 4.29%, निर्माण गतिविधियों से 2.49% और परिधीय उद्योगों से 8.42% प्रदूषण का योगदान रहा। सोमवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 20 किमी/घंटा की रफ्तार से चली।

दोपहर 1 बजे हवा में PM10 का स्तर 250.2 और PM2.5 का स्तर 138.8 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। CPCB का पूर्वानुमान है कि गुरुवार तक वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी रह सकती है, जिससे आंखों में जलन, सांस की दिक्कत और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं।


इसे भी पढ़ें : पारिवारिक विवाद के बाद देवरिया में दंपति ने जहरीला पदार्थ खाया, समय रहते बची जान


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!