Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

खामेनेई पर हमला हुआ तो युद्ध माना जाएगा, ईरान देगा पूरी ताकत से जवाब: राष्ट्रपति पेजेशकियन

Published on: January 19, 2026
War if Khamenei is attacked
द देवरिया न्यूज़,तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि अगर सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई पर कोई भी हमला किया गया, तो इसे ईरानी जनता के खिलाफ युद्ध की घोषणा माना जाएगा। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि ईरान पर होने वाले हर हमले का जवाब पूरी शक्ति के साथ दिया जाएगा।
राष्ट्रपति पेजेशकियन का यह बयान उन रिपोर्टों के बाद सामने आया है, जिनमें दावा किया गया था कि अमेरिका ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई पर हमला करने की संभावनाओं पर विचार कर सकता है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी खामेनेई को लेकर बयान दे चुके हैं और ईरान में नई लीडरशिप की जरूरत बताई थी।
रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए ईरानी राष्ट्रपति ने लिखा कि सुप्रीम लीडर पर हमला सीधे तौर पर पूरे ईरानी राष्ट्र के खिलाफ युद्ध के समान होगा। उन्होंने अमेरिका पर आरोप लगाया कि ईरानी जनता को जिन कठिनाइयों और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, उसकी बड़ी वजह अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा लगाए गए लंबे समय से चले आ रहे प्रतिबंध हैं, जिन्हें उन्होंने अमानवीय करार दिया।
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता के दशकों पुराने शासन पर सवाल उठाते हुए कहा था कि देश में जारी असंतोष और जन आंदोलन को देखते हुए ईरान को नए नेतृत्व की जरूरत है। ट्रंप ने कहा था कि नेतृत्व डर और हिंसा से नहीं, बल्कि सम्मान और जिम्मेदारी से चलता है। उन्होंने यह भी टिप्पणी की थी कि किसी भी देश का नेतृत्व जनता की भलाई पर ध्यान दे, न कि सत्ता बनाए रखने के लिए दमन का सहारा ले।
इन बयानों के बाद ईरान और अमेरिका के बीच तनाव और बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, जिससे पश्चिम एशिया में हालात और संवेदनशील हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें : यूपी में बंदर पकड़ने की जिम्मेदारी तय, पूरे प्रदेश में वन विभाग संभालेगा अभियान, जानिए पूरा फैसला


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!