Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

Deoria Road Accident: दादी के अंतिम संस्कार से लौटते समय दादा-पोते की दर्दनाक मौत, पिकअप वैन ने मारी टक्कर

Published on: July 12, 2025
Deoria Road Accident

रुद्रपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, मौके पर पोते की मौत, दादा ने गोरखपुर ले जाते वक्त तोड़ा दमदेवरिया।

गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर कस्बा निवासी दादा-पोते की शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों दादी के अंतिम संस्कार के बाद घर लौट रहे थे। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रामलक्षन चौराहे के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में बाइक चला रहे प्रिंस मद्धेशिया (20) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके रिश्ते में दादा गुलाब मद्धेशिया (55) को गंभीर अवस्था में देवरिया मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से हालत नाजुक देख उन्हें गोरखपुर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

परिवार में मचा कोहराम
प्रिंस मद्धेशिया अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और इंटरमीडिएट के छात्र थे। शुक्रवार दोपहर वे अपनी दादी तेतरा देवी के निधन के बाद बरहज घाट पर अंतिम संस्कार के लिए गए थे। शाम को जब वे घर लौटे तो रात करीब 10 बजे अपने दादा गुलाब को बाइक से दुग्धेश्वर नाथ मंदिर छोड़ने निकले थे।

रामलक्षन चौराहे के पास तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गुलाब मद्धेशिया मेलों में बिसारता की दुकान लगाकर आजीविका चलाते थे। उनके परिवार में पत्नी रंभा देवी ही हैं।

वाहन जब्त, चालक फरार
थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि हादसे के लिए जिम्मेदार पिकअप वैन को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Deoria Encroachment ahead of Janmashtami

देवरिया : जन्माष्टमी से पहले अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत टीम से मारपीट, 11 कारोबारियों पर केस

Leave a Reply

error: Content is protected !!