Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर जनप्रतिनिधियों की पहल: सांसद-विधायक संग कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, लगाए पौधे

Published on: September 26, 2025
On Deendayal Upadhyay's birth anniversary
द देवरिया न्यूज़ : सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान स्वच्छता, वृक्षारोपण और जनजागरूकता को केंद्र में रखते हुए कार्यकर्ताओं ने सेवा और संस्कार का संदेश दिया। मुख्य कार्यक्रम शहर स्थित दीनदयाल पार्क में आयोजित हुआ, जिसकी अगुवाई जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम में सांसद शशांक मणि और विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं के साथ पार्क में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया।

एकात्म मानववाद को बताया भाजपा की पहचान

पार्क के बाद बूथ संख्या 211 पर आयोजित बैठक में सांसद शशांक मणि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकात्म मानववाद का सपना साकार हो रहा है। भाजपा का मूल सिद्धांत है कि विकास की किरण समाज के अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति तक पहुंचे। यही पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच और पार्टी का मार्गदर्शक विचार है। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद भाजपा की मूल प्रतिबद्धता है। स्वच्छता और वृक्षारोपण जैसे छोटे प्रयास भविष्य की पीढ़ियों के लिए बड़ा योगदान बनते हैं।

वरिष्ठ नेतृत्व से सीख लेने पर जोर

विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और मार्गदर्शन से सीख लें। उन्होंने कहा कि संगठन का बल कार्यकर्ताओं में निहित है और हर कार्यकर्ता भाजपा की विचारधारा का प्रतिनिधि है।

सेवा ही संगठन का आधार

जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार महापुरुषों के जन्मदिवस को केवल औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रखती, बल्कि सेवा कार्यों के साथ मनाती है। उन्होंने बताया कि पार्टी लगातार समाज के अंतिम छोर पर खड़े लोगों तक विकास पहुंचाने के लिए कार्यरत है। दीनदयाल जी के आदर्शों पर चलते हुए भाजपा ने समाज के वंचित और जरूरतमंद तबके को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, कार्यक्रम संयोजक अजय कुमार दुबे, महामंत्री प्रमोद शाही, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


इसे भी पढ़े : दबिश के दौरान सनसनीखेज वारदात : पुलिस से घिरने पर प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद भी दी जान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Khukhundu PHC of Deoria

देवरिया के खुखुंदू पीएचसी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, प्रभारी चिकित्साधिकारी मिले अनुपस्थित

Agriculture Minister Surya Pratap Shahi

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बघौचघाट थाने का किया औचक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था पर दिए निर्देश

Basic Education Department in Deoria

देवरिया में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, डीएम ने शिक्षा गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

Inauguration of Krishi Bhavan in Deoria

देवरिया में कृषि भवन का लोकार्पण, मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले- किसानों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे योजनाओं का लाभ

Kejriwal before Punjab elections

पंजाब चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा हमला, बोले- ‘औरंगजेब की तरह मोदी ने भी कब्जा किया’

Owaisi on rising prices of cotton

सूत की बढ़ती कीमतों पर ओवैसी ने केंद्र से मांगा हस्तक्षेप, बोले- पावरलूम उद्योग गहरे संकट में

2 thoughts on “दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर जनप्रतिनिधियों की पहल: सांसद-विधायक संग कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, लगाए पौधे”

Leave a Reply