Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में मजदूर की करंट लगने से मौत, छत पर कर रहा था काम

Published on: August 14, 2025
laborer in deoria

द देवरिया न्यूज़ : देवरिया जिले के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के जमन टोला गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। छत पर काम कर रहे मजदूर मुनीर अंसारी की हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मुनीर अंसारी अपने घर की छत पर निर्माण संबंधी कार्य कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक लोहे की छड़ को ऊपर उठाया, जो पास से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली के तार से छू गई। तेज करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गए और घटनास्थल पर ही उनकी जान चली गई।

मुनीर मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके पीछे दो बेटे और एक बेटी सहित शोकाकुल परिवार है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स बंधा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे से गांव में गहरा दुख व्याप्त है।


इसे भी पढ़े : देवरिया: निर्माणाधीन पानी की टंकी में मिला मजदूर का शव, गमछे से लटका मिला सुबह

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Deoria Encroachment ahead of Janmashtami

देवरिया : जन्माष्टमी से पहले अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत टीम से मारपीट, 11 कारोबारियों पर केस

Deoria Agriculture-related remarks made in Majhauli Raj

देवरिया : मझौलीराज में बोले कृषि मंत्री शाही- डबल इंजन सरकार ने देवरिया में कराए 12 हजार करोड़ के विकास कार्य

1 thought on “देवरिया में मजदूर की करंट लगने से मौत, छत पर कर रहा था काम”

Leave a Reply

error: Content is protected !!