Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

गोरखपुर में स्मारक बचाओ आंदोलन में शामिल होने जा रहे सपा नेता संजय मल्ल हाउस अरेस्ट

Published on: August 25, 2025
save the monument in gorakhpur
द देवरिया न्यूज़ : समाजवादी पार्टी के नेता संजय कुमार मल्ल को सोमवार सुबह पुलिस ने उनके कंठी पट्टी स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। वे गोरखपुर के गोलघर स्थित बाबू केदार सिंह स्मारक को बचाने के आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद संजय मल्ल ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “सरकार जितनी रोक लगाएगी, आंदोलन उतना ही तेज होगा। स्मारक को किसी भी कीमत पर टूटने नहीं दिया जाएगा।”
अचानक पहुंची पुलिस, समर्थकों को भी रोका गया
सुबह बघौचघाट थाना क्षेत्र की पुलिस अचानक उनके आवास पहुंची और उन्हें समर्थकों समेत घर के भीतर बैठा दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्हें आज घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। संजय मल्ल के साथ सुनील मल्ल, राकेश राय, दुर्गेश सिंह, कैलाशपति, रमाशंकर कुशवाहा, मुकेश सिंह और मुराद अहमद सहित दर्जनों समर्थकों को भी हाउस अरेस्ट किया गया है।
“हिटलरशाही दिखा रही सरकार”: संजय मल्ल
सपा नेता ने कहा, “यह सरकार हिटलरशाही दिखा रही है। अब कोई व्यक्ति अपनी बात नहीं रख सकता। जो भी आवाज उठाएगा, उसके खिलाफ फर्जी केस दर्ज कर उसे चुप कराने की कोशिश की जाएगी। देश में भय और दमन का माहौल बन गया है।”
कोर्ट के आदेश पर होनी है स्मारक की कार्रवाई
गौरतलब है कि गोरखपुर के गोलघर में स्थित बाबू केदार सिंह स्मारक को तोड़ने का आदेश कोर्ट द्वारा जारी किया गया है। इस फैसले के विरोध में समाजवादी पार्टी और अन्य सामाजिक संगठनों ने सोमवार को आंदोलन की घोषणा की थी। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। वहीं, आंदोलनकारियों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करार दिया है।

इसे भी पढ़े : देवरिया: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में महिला की मौत, युवक पर गला दबाने का आरोप

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

1 thought on “गोरखपुर में स्मारक बचाओ आंदोलन में शामिल होने जा रहे सपा नेता संजय मल्ल हाउस अरेस्ट”

Leave a Reply

error: Content is protected !!