Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

Ethanol Blending: पेट्रोल में अब 27% इथेनॉल मिश्रण की तैयारी, नाम होगा E27

Published on: July 18, 2025
Ethanol Blending Petrol
द देवरिया न्यूज़ : भारत सरकार ने पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हाल ही में हासिल कर लिया है। अब सरकार इस मिश्रण को और बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने की तैयारी में है। नए मिश्रित ईंधन को E27 कहा जाएगा।

BIS को दिए गए निर्देश

इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए सरकार ने भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) (बीआईएस) को ई-27 ईंधन के लिए जरूरी मानक बनाने का निर्देश दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, इस संबंध में पहला राउंड परामर्श अगले हफ्ते होने वाला है।
इंजन में बदलाव के लिए हो रहा शोध
वहीं, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने देश की प्रमुख वाहन परीक्षण और सर्टिफिकेशन एजेंसी ARAI को कहा है कि वे पेट्रोल में 27 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण के इस्तेमाल के लिए इंजनों में जरूरी बदलाव और तकनीकी रिसर्च करें।

देश की ऊर्जा नीति के लिए अहम कदम

यह पूरा मामला इसलिए भी खास है क्योंकि सरकार के सचिवों का एक सशक्त समूह जल्द ही पेट्रोल में इथेनॉल की हिस्सेदारी बढ़ाने की रूपरेखा पर अपनी रिपोर्ट सौंप सकता है। इस योजना के पीछे मकसद भारत की तेल आयात पर निर्भरता घटाना और किसानों की आय बढ़ाना है।
डीजल में भी मिश्रण की तैयारी
उपभोक्ता मामलों के विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बीआईएस जल्द ही डीजल में 10 प्रतिशत आइसोब्यूटानॉल (IBA) मिश्रण वाले ईंधन के लिए भी मानक तय करेगा। अधिकारी ने कहा, “सरकार का ध्यान वैकल्पिक ईंधन पर है। E27 और डीजल में IBA मिश्रण दोनों के मानकों को अंतिम रूप से तय करने से पहले सभी संबंधित पक्षों से चर्चा की जाएगी, लेकिन यह हमारे प्राथमिकता सूची में है।”
डीजल इंजनों के लिए भी संभावनाएं
अधिकारियों के अनुसार, डीजल में 10 प्रतिशत IBA मिलावट एक संभावित बायोफ्यूल विकल्प हो सकता है। जिसका इस्तेमाल डीजल इंजनों में किया जा सकेगा। हालांकि, इसके लिए इंजनों में कुछ तकनीकी बदलाव की जरूरत पड़ सकती है। जो इंजन के प्रकार और उसकी कार्यशैली पर निर्भर करेगा।
E100 वाहनों के लिए नियम जारी
इसके साथ ही, सड़क परिवहन मंत्रालय ने 100 प्रतिशत इथेनॉल (E100) से चलने वाले वाहनों के निर्माण और उनके पंजीकरण को अनुमति देने के लिए ड्राफ्ट नियम भी जारी कर दिए हैं। मंत्रालय ने इन नियमों पर सभी हितधारकों से सुझाव और राय मांगी है।

इसे भी पढ़े : कावासाकी निंजा ZX-6R की दुनियाभर में वापसी, जानें क्या खामी आई सामने

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

1 thought on “Ethanol Blending: पेट्रोल में अब 27% इथेनॉल मिश्रण की तैयारी, नाम होगा E27”

Leave a Reply

error: Content is protected !!