Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया : RBSK टीम पथरदेवा की तत्परता से गंभीर बीमार बच्चे को समय पर मिली चिकित्सा सहायता

Published on: August 14, 2026
Deoria RBSK Team Pathardeva

द  देवरिया न्यूज़,देवरिया। पथरदेवा क्षेत्र के बंजरिया में स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से गंभीर रूप से बीमार बच्चे को समय पर उपचार मिल सका। CHO, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता ने बच्चे की गंभीर स्थिति की जानकारी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) टीम पथरदेवा को दी। बताया गया कि बच्चे को तेज बुखार के साथ झटके और दौरे पड़ रहे थे। साथ ही पिछले कुछ दिनों से उसका वजन भी लगातार कम हो रहा था। सूचना मिलते ही RBSK टीम पथरदेवा मौके पर पहुंची और बच्चे की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया। स्थिति गंभीर देखते हुए टीम ने बच्चे को तत्काल बेहतर उपचार और चिकित्सकीय निगरानी के लिए CHC पथरदेवा में भर्ती कराया।

स्वास्थ्य कर्मियों ने निभाई अहम भूमिका

इस त्वरित कार्रवाई में RBSK टीम के सदस्यों फार्मासिस्ट मुहम्मद इन्जील आलम, मनोज कुमार गुप्ता, अब्दुल कादिर अंसारी, राकेश प्रसाद और CHO अजय शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम ने समय पर पहुंचकर बच्चे को आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के साथ उचित रेफरल की प्रक्रिया पूरी की।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पथरदेवा डॉ. प्रभाय रंजन के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम बाल स्वास्थ्य और जनस्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लगातार सक्रिय है। विभाग का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की समय पर पहचान कर उन्हें उचित उपचार तक पहुंचाना है। यह मामला दर्शाता है कि समय पर सूचना, स्वास्थ्यकर्मियों की तत्परता और उचित चिकित्सकीय रेफरल गंभीर मरीजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।


इसे भी पढ़ें : देवरिया में 18 माह के बच्चे की मौत मामले में जांच शुरू, तीन डॉक्टरों की टीम गठित


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!