Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की रिहाई अटकी, न्यायालय का आदेश न पहुंचने से जेल में ही रहे

Published on: February 7, 2026
Former IPS Amitabh Thakur
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की देवरिया जिला कारागार से रिहाई प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रियाओं में देरी के कारण 6 फरवरी तक नहीं हो सकी। जिला कारागार प्रशासन के अनुसार, देवरिया न्यायालय से रिहाई से संबंधित औपचारिक आदेश अभी तक जेल को प्राप्त नहीं हुआ है, जिसके चलते उन्हें जेल में ही रहना पड़ा है।
जिला कारागार के जेलर राजकुमार वर्मा ने बताया कि न्यायालय से रिहाई का स्पष्ट और लिखित आदेश प्राप्त न होने के कारण अमिताभ ठाकुर को रिहा करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार, जब तक न्यायालय द्वारा जारी रिहाई परवाना जेल प्रशासन को नहीं मिलता, तब तक किसी भी बंदी को छोड़ा नहीं जा सकता।
सूत्रों के मुताबिक, जमानत मिलने के बावजूद संबंधित जमानती बांड न्यायालय में समय पर दाखिल नहीं किए जा सके, जिससे रिहाई की प्रक्रिया में देरी हुई। इसी कारण सभी औपचारिकताएं पूरी न होने से ठाकुर की रिहाई अधर में लटक गई।
इसी बीच, अमिताभ ठाकुर की रिहाई को लेकर लखनऊ पुलिस की सक्रियता भी चर्चा में है। सूत्रों का कहना है कि लखनऊ में दर्ज एक अन्य मामले के सिलसिले में पुलिस उन्हें दोबारा गिरफ्तार करने की तैयारी में है। हालांकि, लखनऊ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजीएम) न्यायालय द्वारा जारी वारंट को वापस लेने का आदेश दे दिया गया है, जिसकी सूचना देवरिया जिला कारागार तक पहुंच चुकी है। इसके बावजूद, पुलिस की गतिविधियों को देखते हुए स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं मानी जा रही है।
गौरतलब है कि अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर के खिलाफ देवरिया जिला मुख्यालय के समीप स्थित औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 6000 वर्गफीट भूखंड से जुड़े एक मामले में धोखाधड़ी और कूटरचना का मुकदमा दर्ज है। इसी प्रकरण में देवरिया जिला न्यायालय ने 19 जनवरी को अमिताभ ठाकुर को जमानत दी थी।

इसे भी पढ़ें : देवरिया : पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर घायल, तीन गिरफ्तार, गोवंशीय पशु और हथियार बरामद


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!