Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने की पीएम मोदी से मुलाकात, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

Published on: December 20, 2025
National Working President of BJP
द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नितिन नबीन को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात हुई और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि नितिन नबीन का संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव पार्टी के लिए एक बड़ी पूंजी साबित होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ता मिलकर देश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में निरंतर कार्य करेंगे।

पीएम मोदी से मुलाकात से पहले नितिन नबीन ने शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ अपनी पहली आधिकारिक बैठक भी की। यह बैठक पार्टी मुख्यालय में आयोजित हुई, जिसमें संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
इस बैठक में राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष, संयुक्त महासचिव (संगठन) शिवप्रकाश के साथ-साथ राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, सुनील बंसल, राधामोहन दास अग्रवाल, विनोद तावड़े, दुष्यंत गौतम और तरुण चुघ मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि अरुण सिंह और राधामोहन दास अग्रवाल दोनों राज्यसभा सांसद भी हैं।
गौरतलब है कि बीजेपी ने 14 दिसंबर को बिहार सरकार में मंत्री रहे 45 वर्षीय नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। नितिन नबीन बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं। वे बिहार की नवनिर्वाचित नीतीश कुमार सरकार में सड़क निर्माण तथा शहरी विकास एवं आवास जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इससे पहले भी वे दो बार मंत्री पद पर रह चुके हैं।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद नितिन नबीन ने 16 दिसंबर को बिहार सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, ताकि वे पूरी तरह से पार्टी संगठन की जिम्मेदारी निभा सकें। उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक मजबूती और युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में बीजेपी का अहम कदम माना जा रहा है।
नितिन नबीन की पीएम मोदी से मुलाकात और पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : अलीगढ़ में शिक्षकों को ‘डॉग ट्रैकर’ बनाने का आरोप, बीएसए ने किया खंडन


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

1 thought on “बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने की पीएम मोदी से मुलाकात, प्रधानमंत्री ने दी बधाई”

Leave a Reply

error: Content is protected !!