Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: पथरदेवा CHC का DM ने किया औचक निरीक्षण, अधिकांश कर्मचारी मिले गैरहाजिर; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

Published on: August 11, 2026
Deoria DM visits Pathardeva CHC

द  देवरिया न्यूज़,देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पथरदेवा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी समेत अधिकांश स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। कर्मचारियों की गैरहाजिरी पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने और नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की समय से उपस्थिति बेहद जरूरी है। मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महिला मरीज के MCP कार्ड में मिली गड़बड़ी

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर एक महिला मरीज मौजूद मिली। जांच में सामने आया कि उसका MCP कार्ड सही तरीके से नहीं भरा गया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर महिला का मौके पर ही हीमोग्लोबिन परीक्षण कराया गया। जांच रिपोर्ट में सामने आए हीमोग्लोबिन स्तर और MCP कार्ड/SCB कार्ड में दर्ज विवरण में काफी अंतर पाया गया। जिलाधिकारी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित कर्मचारियों के प्रति नाराजगी जताई और रिकॉर्ड में सही जानकारी दर्ज करने के साथ व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

दवाओं के स्टॉक की जानकारी भी नहीं दे सका फार्मासिस्ट

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने फार्मासिस्ट से अस्पताल में उपलब्ध दवाओं और दवा स्टॉक की जानकारी मांगी। संबंधित फार्मासिस्ट उपलब्ध दवाओं और स्टॉक का पूरा विवरण प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को दवा प्रबंधन व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को आवश्यक दवाएं समय से मिलनी चाहिए और दवा स्टॉक का रिकॉर्ड व्यवस्थित एवं अद्यतन रखा जाना चाहिए।

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारियों की अनुपस्थिति किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी निर्धारित समय पर अस्पताल में उपस्थित रहें और मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराएं।

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि संबंधित कर्मचारियों की लापरवाही के मामले में प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

लगातार होगी अस्पतालों की निगरानी

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की नियमित समीक्षा की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि औचक निरीक्षण का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान यदि किसी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही, अनियमितता या मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में कमी पाई गई तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।


इसे भी पढ़ें :  देवरिया : बघौचघाट पुलिस ने छितौनी गांव के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा, चोरी के मामले में थे वांछित


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Baghauchghat police

देवरिया : बघौचघाट पुलिस ने छितौनी गांव के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा, चोरी के मामले में थे वांछित

Deoria DM Fake ID

देवरिया DM के नाम से बनी फेक सोशल मीडिया ID, मैसेंजर पर लोगों से मांगे रुपए; पुलिस ने शुरू की जांच

Deoria District Jail

देवरिया जिला कारागार का DM-SP ने किया औचक निरीक्षण, महिला बंदियों के बच्चों के लिए पौष्टिक आहार और टीकाकरण पर जोर

The one with the McLaren worth 5 crores

5 करोड़ की McLaren वाली कांवड़ ने खींचा सबका ध्यान, डमी कार में सवार हैं भगवान शिव; 40 लीटर गंगाजल से होगा अभिषेक

Weather Alert On August 9

Weather Alert: 9 अगस्त को 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

Shashi Tharoor of Congress

शशि थरूर ने कांग्रेस के कैंपेन पर उठाए सवाल, बोले- ‘क्या हम Gen Z की नब्ज पकड़ने में नाकाम रहे?’

Leave a Reply

error: Content is protected !!