Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, टाटा मैजिक से 30 पेटी देशी शराब बरामद

Published on: December 28, 2025
Illegal liquor smuggling in Deoria
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टाटा मैजिक वाहन से 30 पेटी देशी शराब बरामद की है। यह शराब देवरिया से बिहार ले जाने की तैयारी में थी।
पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की नियमित जांच के दौरान उकिना खास स्थित बाबा ढाबा के पास एक टाटा मैजिक संदिग्ध हालत में खड़ी मिली। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में देशी शराब पाई गई। बरामद शराब ‘बंटी बबली’ ब्रांड की है, जिसकी कुल मात्रा लगभग 270 लीटर बताई जा रही है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 75 हजार रुपये आंकी गई है। वाहन का पंजीकरण नंबर BR 06 GF 4482 है।
मौके से कोई तस्कर नहीं पकड़ा जा सका। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस की सक्रियता देख तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शराब और वाहन को कब्जे में लेकर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। लार थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और वाहन मालिक समेत तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बरामदगी से एक बार फिर यह साफ हुआ है कि देवरिया के रास्ते बिहार में शराब तस्करी के प्रयास लगातार हो रहे हैं, जिन पर पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें : तरकुलवा में भीषण सड़क हादसा, दुबई से लौटे युवक की मौत, दो गंभीर घायल


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

1 thought on “देवरिया में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, टाटा मैजिक से 30 पेटी देशी शराब बरामद”

Leave a Reply

error: Content is protected !!