Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

नीदरलैंड पहुंचे पीएम मोदी, व्यापार-तकनीक और रक्षा सहयोग पर होगी अहम चर्चा

Published on: May 17, 2026
PM Modi reached Netherlands
द  देवरिया न्यूज़,एम्सटर्डम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नीदरलैंड पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह उनकी पांच देशों की यात्रा का दूसरा चरण है। इससे पहले वह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दौरे पर थे, जहां ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण समझौते हुए।

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा डच प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के निमंत्रण पर हो रही है। द हेग पहुंचने पर भारतीय प्रवासी समुदाय और स्थानीय कलाकारों ने उनका पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।

अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा वह किंग विलेम-अलेक्जेंडर और क्वीन मैक्सिमा से भी मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नीदरलैंड के प्रमुख उद्योगपतियों और बिजनेस लीडर्स से भी बातचीत करेंगे।

दोनों देशों के बीच होने वाली चर्चाओं में सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन, इनोवेशन, रक्षा, जल प्रबंधन, सप्लाई चेन और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा।

प्रधानमंत्री मोदी के भारतीय समुदाय को संबोधित करने की भी संभावना है। नीदरलैंड में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं और यह समुदाय दोनों देशों के रिश्तों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

पीएम मोदी का यह नीदरलैंड का दूसरा दौरा है। इससे पहले उन्होंने 2017 में यहां की यात्रा की थी। माना जा रहा है कि मौजूदा दौरा भारत और नीदरलैंड के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “गुडडेवोंड नीदरलैंड! पीएम मोदी नीदरलैंड पहुंच गए हैं। यह दौरा भारत-नीदरलैंड साझेदारी को और मजबूत करने और यूरोप के सबसे बड़े भारतीय समुदाय से जुड़ने का अवसर देगा।”

विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, जल प्रबंधन, कृषि और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सहयोग गहरा हुआ है। साथ ही तकनीक, नवाचार, रक्षा, सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, शिक्षा और समुद्री क्षेत्र में भी साझेदारी तेजी से बढ़ी है।

नीदरलैंड में करीब 90 हजार एनआरआई और भारतीय मूल के लोग रहते हैं। इसके अलावा सूरीनाम हिंदुस्तानी समुदाय के दो लाख से अधिक सदस्य भी वहां मौजूद हैं। वर्तमान में लगभग 3500 भारतीय छात्र नीदरलैंड की विभिन्न यूनिवर्सिटियों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Pathardeva Nagar Panchayat

देवरिया: पथरदेवा नगर पंचायत के वार्ड-4 में बिजली व्यवस्था होगी आधुनिक, नए पोल और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

Deoria From the Bihar border to Pakha

देवरिया: बिहार सीमा से पकहा तक भारी वाहनों की आवाजाही 20 जुलाई तक बंद, प्रवेश द्वार निर्माण के चलते लिया गया फैसला

Heartbreaking in Moradabad

मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेम संबंध में बाधा बनने पर मां ने दो वर्षीय बेटे की कथित हत्या, गिरफ्तार

Tragic accident in Basti

बस्ती में दर्दनाक हादसा: पिता की मौत का सदमा नहीं सह पाया 15 वर्षीय बेटा, कुछ घंटों में दोनों ने तोड़ा दम

Ram Mandir donation irregularity case

राम मंदिर दान गड़बड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, पहले अर्जेंसी पत्र देने को कहा

Iran on the Strait of Hormuz

होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का बड़ा दावा, विदेश मंत्री बोले- नियंत्रण हमारे पास; अमेरिका से वार्ता की तैयारी

Leave a Reply

error: Content is protected !!