Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

तरकुलवा में सपा कार्यकर्ताओं की बैठक, SIR को बताया 2027 की जीत की बुनियाद

Published on: January 30, 2026
SP workers in Tarkulwa
द देवरिया न्यूज़,तरकुलवा (देवरिया) : विकास खंड तरकुलवा के सोनहुला रामनगर स्थित एक मैरिज हॉल में गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की प्रगति और रणनीति की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष फखरूद्दीन खान ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए SIR के प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व मंत्री मोहसिन खान ने भारतीय जनता पार्टी पर फर्जी वोटों के सहारे चुनाव जीतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया समाजवादी पार्टी के चुनावी भविष्य की नींव है और इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेक्टर और जोन प्रभारियों के साथ मिलकर बूथ लेवल एजेंट (BLA) से संपर्क करें और अपने-अपने बूथों पर वोटरों की सूची को दुरुस्त कराएं।
मोहसिन खान ने कहा कि यदि प्रत्येक बूथ पर 50-50 वोट भी बढ़ा दिए जाएं तो वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चेताया कि 31 जनवरी और 1 फरवरी को विशेष अभियान चलाकर SIR के तहत अपने वोट जरूर ठीक करा लें, क्योंकि 6 फरवरी के बाद इसमें संशोधन का अवसर नहीं मिलेगा।
बैठक में पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने भी SIR को चुनावी सफलता की बुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता ही चुनाव जीतने की पहली शर्त है और इसे हल्के में लेना पार्टी की तैयारी को कमजोर कर सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और सतर्कता के साथ अभियान में जुटने का आग्रह किया।

युवा नेता परवेज आलम ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं और जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी के साथ है, जिसके बल पर 2027 में सत्ता में वापसी तय है।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और बूथ स्तर पर आ रही दिक्कतों को भी सामने रखा, जिनके समाधान पर नेतृत्व ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अंत में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया गया।

इसे भी पढ़ें : देश के 9 राज्यों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, 5 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

India's stance on Indus Water Treaty

सिंधु जल संधि पर भारत का रुख बरकरार, विदेश मंत्रालय बोला- आतंकवाद बंद होने तक निलंबन रहेगा जारी

21 organs recovered from the body of a youth from Deoria.

देवरिया के युवक के शव से 21 अंग गायब होने का दावा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद परिवार ने उठाए गंभीर सवाल

'School Chalo Abhiyan' in Deoria

देवरिया में ‘स्कूल चलो अभियान 2026-27’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ, जन-जागरूकता रैली को विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने दिखाई हरी झंडी

Land worth ₹100 crore in Sambhal

संभल में 100 करोड़ रुपये के भूमि घोटाले की जांच तेज, पूर्व ईओ की गिरफ्तारी के बाद कई अधिकारी जांच के दायरे में

PM Modi and the Japanese Prime Minister

पीएम मोदी और जापानी प्रधानमंत्री सनाए तकाइची की मुलाकात, भारत-जापान संबंधों को नई मजबूती देने पर बनी सहमति

against pakistan in pok

पीओके में पाकिस्तान के खिलाफ बगावत तेज, जेएएसी नेता का बड़ा दावा- ‘आतंकवाद को पाकिस्तान ने ही दिया बढ़ावा’

Leave a Reply

error: Content is protected !!