Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

ठाकरे बंधुओं की सियासी एकजुटता: 29 नगर निगम चुनाव साथ लड़ेंगे, संयुक्त रैलियों की तैयारी

Published on: January 2, 2026
Political unity of Thackeray brothers
द देवरिया न्यूज़,महाराष्ट्र : करीब दो दशक बाद ठाकरे बंधुओं की सियासी एकजुटता महाराष्ट्र की राजनीति में नया रंग भर रही है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने बीएमसी सहित राज्य के 29 नगर निगम चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला किया है। इसके साथ ही साझा चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने की कवायद तेज हो गई है।

घोषणापत्र और अभियान पर हुई चर्चा

गुरुवार को उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे से उनके आवास ‘शिवतीर्थ’ में मुलाकात की। इस दौरान 15 जनवरी को होने वाले नगर निकाय चुनावों के लिए साझा घोषणापत्र और चुनावी अभियान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। इससे दो दिन पहले राज ठाकरे ‘मातोश्री’ जाकर उद्धव ठाकरे से मिले थे, जिससे दोनों नेताओं के बीच बढ़ती नजदीकी के संकेत मिले थे।

बगावत से निपटने की रणनीति

सूत्रों के मुताबिक बैठक में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं की बगावत से निपटने पर भी मंथन हुआ। कई वार्डों में आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ बागी उम्मीदवार मैदान में उतर आए हैं, जिससे गठबंधन को नुकसान की आशंका है। इस चुनौती से निपटने के लिए समन्वित रणनीति बनाने पर सहमति बनी है।

संयुक्त रैलियों का ऐलान

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बताया कि उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे और राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे मिलकर चुनाव घोषणापत्र को अंतिम रूप दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उद्धव और राज संयुक्त रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुंबई में तीन, कल्याण-डोंबिवली में दो और ठाणे, मीरा-भयंदर व नासिक में एक-एक संयुक्त रैली होगी। गौरतलब है कि 29 नगर निकायों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे और मतगणना 16 जनवरी को की जाएगी।

पुणे में बीजेपी को झटका

उधर, पुणे में भाजपा को झटका लगा है। वार्ड नंबर 2 से पार्टी उम्मीदवार पूजा मोरे ने विरोध और सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बाद चुनावी दौड़ से नाम वापस ले लिया है। उनके पुराने बयानों और वीडियो के सामने आने के बाद पार्टी के भीतर भी विरोध तेज हो गया था। पहलगाम हमले पर उनकी टिप्पणी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की आलोचना से जुड़े पुराने बयान विवाद का कारण बने। लगातार बढ़ते दबाव के बीच भाजपा ने अंततः उनका नामांकन वापस ले लिया।


इसे भी पढ़ें : EU में सोशल मीडिया पर अनिवार्य ID वेरिफिकेशन की पहल, आयरलैंड उठाने जा रहा बड़ा कदम


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Deoria Encroachment ahead of Janmashtami

देवरिया : जन्माष्टमी से पहले अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत टीम से मारपीट, 11 कारोबारियों पर केस

Leave a Reply

error: Content is protected !!