Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

रोहित पवार ने विमान हादसे की पारदर्शी जांच की मांग की, अमित शाह को लिखा पत्र

Published on: February 16, 2026
Rohit Pawar plane crash

द देवरिया न्यूज़,मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने 28 जनवरी को हुए विमान हादसे की व्यापक और पारदर्शी जांच की मांग की है। इस हादसे में अजित पवार की मृत्यु हो गई थी। कर्जत-जामखेड से विधायक रोहित पवार ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की है।

रोहित पवार ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी चिंताओं से संबंधित एक विस्तृत प्रस्तुति के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को ई-मेल भेजा है। उन्होंने भेजे गए पत्र और ई-मेल की तस्वीरें भी सार्वजनिक कीं।

उन्होंने कहा कि उनकी मांग का उद्देश्य राजनीतिक नहीं है, बल्कि दुर्घटना के पीछे की सच्चाई को स्पष्ट और निर्विवाद रूप से सामने लाना है। उनके मुताबिक, घटनाक्रम को पारदर्शी तरीके से सार्वजनिक किया जाना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की अटकलों या संदेह की गुंजाइश न रहे।

पहले भी उठाए थे सवाल

रोहित पवार ने 10 फरवरी को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में इस विमान दुर्घटना को लेकर साजिश की आशंका जताई थी। उन्होंने एयरलाइन कंपनी वीएसआर, बुकिंग संभालने वाली कंपनी एरो और पायलट सुमित कपूर को लेकर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि जांच एजेंसियां धीमी गति से काम कर रही हैं, इसलिए उन्हें स्वयं जानकारी जुटानी पड़ी।

हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका डीजीसीए या सरकार के खिलाफ कोई आरोप नहीं है। उन्होंने कहा, “मैंने, मेरी टीम और मेरे सहयोगियों ने उपलब्ध स्रोतों के माध्यम से जानकारी जुटाई है। यदि हर संभव पहलू से जांच की जाए, तो सच्चाई जरूर सामने आएगी।” विमान हादसे को लेकर अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है, और जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

India's stance on Indus Water Treaty

सिंधु जल संधि पर भारत का रुख बरकरार, विदेश मंत्रालय बोला- आतंकवाद बंद होने तक निलंबन रहेगा जारी

21 organs recovered from the body of a youth from Deoria.

देवरिया के युवक के शव से 21 अंग गायब होने का दावा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद परिवार ने उठाए गंभीर सवाल

'School Chalo Abhiyan' in Deoria

देवरिया में ‘स्कूल चलो अभियान 2026-27’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ, जन-जागरूकता रैली को विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने दिखाई हरी झंडी

Land worth ₹100 crore in Sambhal

संभल में 100 करोड़ रुपये के भूमि घोटाले की जांच तेज, पूर्व ईओ की गिरफ्तारी के बाद कई अधिकारी जांच के दायरे में

PM Modi and the Japanese Prime Minister

पीएम मोदी और जापानी प्रधानमंत्री सनाए तकाइची की मुलाकात, भारत-जापान संबंधों को नई मजबूती देने पर बनी सहमति

against pakistan in pok

पीओके में पाकिस्तान के खिलाफ बगावत तेज, जेएएसी नेता का बड़ा दावा- ‘आतंकवाद को पाकिस्तान ने ही दिया बढ़ावा’

Leave a Reply

error: Content is protected !!