Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में जिला पंचायत सदस्य समेत छह पर FIR, बरात से लौट रहे युवक की लाठी-डंडे और बेल्ट से पिटाई का आरोप

Published on: February 22, 2026
Including District Panchayat member in Deoria
द देवरिया न्यूज़,तरकुलवा (देवरिया) : थाना क्षेत्र में बरात से लौट रहे एक युवक को घेरकर लाठी-डंडा, बेल्ट और लात-घूंसे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य समेत छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रामपुरगढ़ गांव निवासी राघवेंद्र कुमार गुप्ता पुत्र शंभू गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 19 फरवरी को अपने भाई आयुष और पिता के साथ पड़ोस के सुनील जायसवाल की बरात में शामिल होने गया था। आरोप है कि वहां भोजन के दौरान जिला पंचायत सदस्य कुंदन जायसवाल और उनके सहयोगियों ने विवाद कर मारपीट की।

पीड़ित का आरोप है कि बरात से लौटते समय रात में मुंडेरा बाबू चौराहे के पास आरोपियों ने उनकी गाड़ी रोक ली और लाठी-डंडा, बेल्ट तथा लात-घूंसे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी।

इस मामले में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य कुंदन जायसवाल, शुभम जायसवाल, मोहित गुप्ता, अभय जायसवाल, मुकेश जायसवाल और विकास जायसवाल, सभी निवासी रामपुरगढ़, के खिलाफ मारपीट, बलवा और जान से मारने की धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!