Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

ओमान दौरे पर पीएम मोदी, जानिए क्यों दुनिया की सबसे मजबूत मुद्राओं में शामिल है ओमानी रियाल

Published on: December 19, 2025
PM Modi on Oman tour

द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में आज खाड़ी देश ओमान पहुंचे हैं। करीब 3.09 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाले ओमान की कुल आबादी लगभग 55 लाख है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ओमान में करीब 7.81 लाख भारतीय नागरिक निवास करते हैं, जो दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों का अहम आधार हैं।

ओमान की पहचान उसकी मजबूत अर्थव्यवस्था और दुनिया की सबसे ताकतवर मुद्राओं में शामिल ओमानी रियाल से होती है। फिलहाल एक ओमानी रियाल की कीमत करीब 235 भारतीय रुपये है, जबकि यह लगभग 2.60 अमेरिकी डॉलर के बराबर है। दुनिया में बहुत कम ऐसी मुद्राएं हैं, जिनकी कीमत अमेरिकी डॉलर से ज्यादा है।

रुपये के मुकाबले मजबूत क्यों है ओमानी रियाल

जहां इस साल भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले करीब 6 फीसदी कमजोर हुआ है और तुर्की की लीरा व अर्जेंटीना की पेसो के बाद कमजोर प्रदर्शन करने वाली मुद्राओं में शामिल है, वहीं ओमानी रियाल लगातार मजबूत बना हुआ है। इसके पीछे कई कारण हैं।

ओमान के पास तेल और प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार है, जो उसकी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इसके अलावा देश की आर्थिक नीतियां स्थिर हैं और विदेशी मुद्रा भंडार भी मजबूत स्थिति में है। कम आबादी और ज्यादा प्रति व्यक्ति आय भी मुद्रा को स्थिर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है।

भारत-ओमान के बीच व्यापारिक संबंध

भारत और ओमान के बीच व्यापारिक रिश्ते काफी मजबूत हैं। भारत ओमान से कच्चा तेल, एलएनजी, यूरिया, पेट्रोलियम कोक, केमिकल, जिप्सम और एल्यूमीनियम आयात करता है, जो भारत के पावर, फर्टिलाइजर और औद्योगिक सेक्टर के लिए बेहद जरूरी हैं।

वहीं भारत ओमान को मिनरल फ्यूल, केमिकल, कीमती धातु, आयरन एंड स्टील, अनाज, जहाज, इलेक्ट्रिक मशीनरी, बॉयलर, चाय, कॉफी, मसाले, कपड़े और खाद्य उत्पाद निर्यात करता है।

डॉलर से भी ज्यादा मजबूत करेंसी

ओमानी रियाल उन चुनिंदा मुद्राओं में शामिल है, जिनकी कीमत अमेरिकी डॉलर से अधिक है। इस सूची में कुवैती दीनार, बहरीनी दीनार, जॉर्डन दीनार, ब्रिटिश पाउंड स्टर्लिंग, जिब्राल्टर पाउंड, केमैन आइलैंड डॉलर, स्विस फ्रैंक और यूरो भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत-ओमान संबंधों को और मजबूती देने के साथ-साथ व्यापार, ऊर्जा और रणनीतिक सहयोग को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।


इसे भी पढ़ें : टोयोटा की नवंबर में शानदार बिक्री: 19% की सालाना बढ़त, इनोवा फिर बनी ग्राहकों की पहली पसंद


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!