Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: दो ईंट भट्ठों पर छापेमारी, 90 लीटर कच्ची शराब और 400 किलो लहन बरामद

Published on: September 10, 2025
Deoria On two brick kilns
द देवरिया न्यूज़ : पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ईंट भट्ठों पर छापेमारी की। इस दौरान कुल 90 लीटर कच्ची शराब और 400 किलोग्राम लहन बरामद किया गया।

पहली कार्रवाई: पांडेयपुर में एमएमटी भट्ठे पर छापा
आबकारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पहली छापेमारी सदर क्षेत्र के पांडेयपुर स्थित एमएमटी मार्का ईंट भट्ठे पर की गई।
यहाँ से:
  • 45 लीटर कच्ची शराब
  • 200 किलो लहन बरामद किया गया
  • दो अभियुक्त गिरफ्तार, जबकि भट्ठा मालिक रामा त्रिपाठी और मुंशी राम इकबाल फरार हो गए।
बरामद लहन को मौके पर नष्ट कर दिया गया।

दूसरी कार्रवाई: तरकुलवा के वृंदावन में एसकेडी भट्ठे पर छापा
दूसरी छापेमारी तरकुलवा थाना क्षेत्र के वृंदावन स्थित एसकेडी मार्का ईंट भट्ठे पर हुई, जहां से:
  • 45 लीटर कच्ची शराब
  • 200 किलो लहन मिला
  • तीन आरोपियों — मुंशी बहादुर, मजदूर बिरसा उरांव और मनीष उरांव को गिरफ्तार किया गया।
  • भट्ठा मालिक संजय दुबे फरार हो गया।
यहाँ भी लहन को मौके पर नष्ट कर दिया गया।

कानूनी कार्रवाई जारी
सभी गिरफ्तार और फरार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 61(2)/49, और 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़े : शिवहर में चुनावी सरगर्मी तेज, RJD MLC फारुख शेख ने प्रचार रथ से भरी हुंकार

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!