Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया के युवक की सड़क हादसे में मौत, कुशीनगर में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Published on: April 24, 2026
Road accident of Deoria youth
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : जनपद के बघौचघाट थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार देर रात कुशीनगर जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान मोतीपुर निवासी फसीबुल्लाह सिद्दीकी पुत्र हजरत अली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि फसीबुल्लाह विदेश जाने की तैयारी कर रहे थे और इसी सिलसिले में मेडिकल जांच कराने के लिए बाइक से बिहार गए थे। मेडिकल जांच पूरी करने के बाद वह देर रात अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-28 पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि फसीबुल्लाह के सिर में गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद आसपास के राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कुशीनगर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, अज्ञात वाहन की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और मामले की गहन पड़ताल जारी है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

फसीबुल्लाह सिद्दीकी अपने चार भाइयों में से एक थे। उनके पिता हजरत अली खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि माता नजबून निशा गृहिणी हैं। मृतक की पत्नी का नाम हुस्ना खातून है। दुखद बात यह है कि उनकी अभी कोई संतान नहीं थी।

गांव में इस दर्दनाक घटना के बाद शोक की लहर है। परिजन और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं। हर कोई इस असमय हुई मौत को लेकर दुखी है और पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहा है।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

1 thought on “देवरिया के युवक की सड़क हादसे में मौत, कुशीनगर में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर”

Leave a Reply

error: Content is protected !!