Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

30 साल बाद देवरिया में विश्व भोजपुरी सम्मेलन, मनोज तिवारी ने किया उद्घाटन

Published on: December 14, 2025
World Bhojpuri Conference in Deoria after 30 years
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया जिले में शनिवार शाम करीब तीन दशक बाद विश्व भोजपुरी सम्मेलन का भव्य आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के मैदान में किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने किया। इस मौके पर हजारों लोगों ने भोजपुरी भाषा, संस्कृति और संगीत का उत्सव मनाया।
कार्यक्रम के मंच पर भोजपुरी जगत के दिग्गज कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। भाजपा सांसद और गायक मनोज तिवारी, लोकगायक भरत शर्मा व्यास और प्रसिद्ध गायिका कल्पना पटवारी की प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया। मनोज तिवारी ने “हम बिहारी हैं…” और “ए राजा जी एकरो रहत जरूर है…” जैसे चर्चित गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
मीडिया से बातचीत में मनोज तिवारी ने कहा कि “देवरिया भोजपुरी की काशी है। यहां आकर हर कलाकार को सांस्कृतिक स्नान का अवसर मिलता है।” उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की सराहना करते हुए कहा कि मौजूदा सरकारें विकास को प्राथमिकता दे रही हैं, जबकि सपा, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को विकास दिखाई नहीं देता। उन्होंने संभावित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के और आगे बढ़ने की उम्मीद भी जताई।
वहीं, गायिका कल्पना पटवारी ने देवरिया से अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि पूर्वांचल में विश्व भोजपुरी सम्मेलन का आयोजन बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने चिंता जताई कि भोजपुरी के कई कलाकार राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन अब तक भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने भोजपुरी भाषा और संस्कृति के संरक्षण व उत्थान के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।
गीत-संगीत, भाषा और संस्कृति से सजे इस आयोजन ने देवरिया को एक बार फिर भोजपुरी की सांस्कृतिक पहचान के केंद्र के रूप में स्थापित किया। सम्मेलन में भोजपुरी प्रेमियों ने पूरे उत्साह और गर्व के साथ भाग लिया।

इसे भी पढ़ें : देवरिया: संत विनोबा पीजी कॉलेज में LLB परीक्षा के दौरान छात्रा नकल करते पकड़ी गई, तुरंत परीक्षा से किया गया निष्कासित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Service, Governance, Good Governance, and Respect

‘सेवा, सरकार, सुशासन एवं सम्मान’ सेमिनार में शामिल हुए विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

Attended the Shri Ram Katha in Lucknow.

लखनऊ में श्रीराम कथा में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के श्रीमुख से सुनी रामकथा

Hero's new Super Splendor in Tarkulwa

तरकुलवा में हीरो की नई सुपर स्प्लेंडर 125cc एक्सटेक 2.0 लॉन्च, ग्राहकों में दिखा उत्साह

Elections in INDIA alliance meeting

INDIA गठबंधन की बैठक में चुनावी प्रक्रिया, विपक्षी एकता और बंगाल की स्थिति पर चर्चा, कई मुद्दों पर बनी रणनीति

Premises linked to AAP leader Sanjeev Arora

AAP नेता संजीव अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग जांच में बड़ी कार्रवाई

New warmth in Nepal-India relations

नेपाल-भारत रिश्तों में नई गर्माहट, नेपाली नेताओं के भारत दौरे के बाद बढ़ीं उच्चस्तरीय वार्ता की उम्मीदें

Leave a Reply