Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज: पिता को दी मुखाग्नि, समाज को दी नई सोच

Published on: August 13, 2025
Daughter fulfilled son's duty
द देवरिया न्यूज़ बनवारी टोला (कुशीनगर)। कसया क्षेत्र में बेटियों ने अपने कर्तव्य और प्रेम का ऐसा उदाहरण पेश किया, जिसने परंपराओं को एक नई दिशा दी। कसया निवासी दिव्या ने अपने पिता की अंतिम क्रिया में बेटे की भूमिका निभाते हुए मुखाग्नि दी और यह साबित किया कि कर्तव्य सिर्फ परंपरा नहीं, भावना और श्रद्धा का विषय होता है। 65 वर्षीय राम सहाय प्रसाद, जो कसया में व्यवसायी थे, लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार रात उनका निधन हो गया। उनकी तीन बेटियां हैं—दिव्या, खुशी और अदिति—और कोई पुत्र नहीं है। पारंपरिक मान्यता के अनुसार, अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी बेटों पर मानी जाती है, लेकिन इस परिवार ने समाज की इस सोच को चुनौती दी।
मंगलवार सुबह जब अंतिम यात्रा की तैयारी हुई, तो दिव्या ने सफेद धोती की जगह सफेद सूट पहनकर पिता की अर्थी को कंधा दिया। तीनों बहनों ने पूरी विधिविधान के साथ अंतिम यात्रा निकाली और रामाभार पुल स्थित मुक्तिधाम पहुंचीं। वहाँ बड़ी बेटी दिव्या ने पिता को मुखाग्नि दी। श्मशान घाट पर मौजूद हर व्यक्ति इस भावुक क्षण को देखकर भावुक हो गया। समाज में बेटियों की भूमिका को लेकर नई सोच का यह उदाहरण प्रेरणादायक बन गया है।

इसे भी पढ़े : कुशीनगर: सड़क पर गिरे व्यक्ति को कार ने रौंदा, मौत का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

EVMVVPAT in Deoria

देवरिया में ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण, डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Sonam Wangchuk arrives in Srinagar.

श्रीनगर पहुंचे सोनम वांगचुक, वंदे भारत यात्रा की सराहना; परीक्षा सुधार कानून का किया स्वागत, छात्रों पर कार्रवाई न करने की अपील

Preparations for Shravan month

श्रावण मास की तैयारियों का एडीएम ने किया निरीक्षण, बरहज सरयू घाटों पर सुरक्षा और सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश

Food Safety Department in Deoria

देवरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, दूध-दही, पनीर और सॉस समेत 7 नमूने लिए, कई प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस

Deoria Mobile showroom in Salempur

देवरिया: सलेमपुर में मोबाइल शोरूम का शटर उखाड़कर चोरी, हजारों रुपये के मोबाइल और सामान ले उड़े बदमाश

Traffic Police in Deoria

देवरिया में यातायात पुलिस का सघन अभियान, 98 वाहनों का ई-चालान, 8 वाहन सीज

Leave a Reply

error: Content is protected !!