Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

इंस्टाग्राम रील से आईपीएल ऑक्शन तक: 20 साल के एजाज सावरिया की अनोखी कहानी

Published on: December 17, 2025
IPL auction from Instagram reel

द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली। किस्मत कब और कैसे बदल जाए, यह कोई नहीं जानता। कुछ ऐसा ही हुआ है 20 वर्षीय लेग स्पिनर एजाज सावरिया के साथ, जिनकी पहचान अब तक सिर्फ इंस्टाग्राम पर डाली गई बॉलिंग रील्स तक सीमित थी। बिना कोई प्रोफेशनल मैच खेले एजाज का नाम आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में शामिल हो गया है। ऑक्शन लिस्ट में उनका नाम 265वें नंबर पर है।

एजाज सावरिया की कहानी सोशल मीडिया की ताकत और मौके की सही पहचान का उदाहरण बन गई है। इंस्टाग्राम पर उनकी बॉलिंग रील्स को इंग्लैंड के स्टार लेग स्पिनर आदिल रशीद ने सराहा और पोस्ट पर कमेंट किया। इसके बाद एजाज अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और उनकी किस्मत ने नया मोड़ ले लिया।

कर्नाटक से राजस्थान तक का सफर

एजाज का पालन-पोषण कर्नाटक के बिदर में हुआ। उनके पिता भारतीय वायुसेना में थे, जिस वजह से परिवार को कर्नाटक में रहना पड़ा। क्रिकेट करियर की शुरुआत एजाज ने 2017 में विजय क्रिकेट क्लब से की, लेकिन तीन साल तक खेलने के बावजूद उन्हें खास सफलता नहीं मिली।

इसके बाद उन्होंने राजस्थान जाने का फैसला किया। एजाज ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत में बताया,
“वहां मौके मिलना मुश्किल हो रहा था, इसलिए कोविड के बाद 2022 में मैं जयपुर आ गया।”

जिले की टीम में जगह, लेकिन मौके नहीं

जयपुर आने के बाद भी हालात आसान नहीं रहे। उन्हें जिला टीम में चुना तो गया, लेकिन मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया। इसी दौरान एजाज ने प्रैक्टिस के बाद अपनी बॉलिंग के वीडियो इंस्टाग्राम पर डालने शुरू किए। धीरे-धीरे उनकी रील्स पर व्यूज बढ़ने लगे।

जब आदिल रशीद ने उनकी बॉलिंग पर कमेंट किया और उनसे बातचीत हुई, तो एजाज का आत्मविश्वास और बढ़ गया। इसके बाद उन्होंने और ज्यादा वीडियो पोस्ट करने शुरू कर दिए, जिससे उनकी पहचान और मजबूत होती चली गई।

सीएसके और पंजाब किंग्स ने किया संपर्क

सोशल मीडिया पर बढ़ती लोकप्रियता का असर आईपीएल फ्रेंचाइजियों तक भी पहुंचा। एजाज ने बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उनसे संपर्क किया और दो-तीन बार बातचीत भी हुई। इसके अलावा एक स्काउट ने उन्हें फोन किया।

एजाज के मुताबिक,
“सुनील जोशी सर ने मेरी रील देखी, मेरा नंबर मांगा और फिर पंजाब किंग्स ने मुझे लखनऊ में ट्रायल्स के लिए बुलाया। मैंने उन्हें इम्प्रेस किया। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद उन्होंने आईपीएल ऑक्शन के लिए मेरा फॉर्म भर दिया।”

अब बिना किसी प्रोफेशनल मैच के अनुभव के बावजूद एजाज सावरिया आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में उतरने जा रहे हैं। यह कहानी साबित करती है कि टैलेंट अगर सही मंच तक पहुंच जाए, तो किस्मत भी उसका साथ देती है।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Leave a Reply

error: Content is protected !!