Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

नीरव मोदी की प्रत्यर्पण अपील पर सुनवाई मार्च 2026 तक टली, ब्रिटेन हाईकोर्ट का फैसला

Published on: December 18, 2025
Nirav Modi's extradition appeal

द देवरिया न्यूज़,लंदन। भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की भारत प्रत्यर्पण से जुड़ी अपील पर सुनवाई ब्रिटेन के उच्च न्यायालय ने अगले साल मार्च 2026 तक के लिए स्थगित कर दी है। नीरव मोदी ने अपनी प्रत्यर्पण अपील पर दोबारा विचार किए जाने का अनुरोध किया था। अदालत ने यह फैसला मुंबई में नीरव मोदी की हिरासत को लेकर भारतीय अधिकारियों की ओर से दिए गए ठोस आश्वासनों के बाद लिया।

क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस ने रखे तर्क

सुनवाई के दौरान भारत सरकार की ओर से पैरवी कर रही क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) ने अदालत को बताया कि प्रत्यर्पण में कानूनी बाधा से जुड़ी एक “गोपनीय प्रक्रिया” — जिसे शरण (असाइलम) आवेदन माना जा रहा है — संभवतः अगस्त 2025 में विफल हो चुकी है।
CPS ने तर्क दिया कि इसी गोपनीय प्रक्रिया के कथित रूप से समाप्त होने के कुछ ही दिनों बाद नीरव मोदी ने प्रत्यर्पण अपील पर पुनर्विचार का आवेदन दाखिल किया, जो संदेह के घेरे में है।

पेंटोनविल जेल से पेश हुआ नीरव मोदी

नीरव मोदी को उत्तरी लंदन की पेंटोनविल जेल से वीडियो लिंक के जरिए अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने संकेत दिया कि यदि मार्च–अप्रैल 2026 में प्रस्तावित दो दिवसीय सुनवाई के दौरान नीरव मोदी की यह अपील खारिज कर दी जाती है, तो भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो जाएगा।

गौरतलब है कि नीरव मोदी भारत में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ऋण घोटाले का मुख्य आरोपी है और लंबे समय से ब्रिटेन की जेल में बंद है।


इसे भी पढ़ें : होमवर्क को लेकर डांट से आहत 14 वर्षीय किशोर ने नौवीं मंजिल से कूदकर दी जान, मां ने जताई हत्या की आशंका

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Khukhundu PHC of Deoria

देवरिया के खुखुंदू पीएचसी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, प्रभारी चिकित्साधिकारी मिले अनुपस्थित

Agriculture Minister Surya Pratap Shahi

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बघौचघाट थाने का किया औचक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था पर दिए निर्देश

Basic Education Department in Deoria

देवरिया में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, डीएम ने शिक्षा गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

Inauguration of Krishi Bhavan in Deoria

देवरिया में कृषि भवन का लोकार्पण, मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले- किसानों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे योजनाओं का लाभ

Kejriwal before Punjab elections

पंजाब चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा हमला, बोले- ‘औरंगजेब की तरह मोदी ने भी कब्जा किया’

Owaisi on rising prices of cotton

सूत की बढ़ती कीमतों पर ओवैसी ने केंद्र से मांगा हस्तक्षेप, बोले- पावरलूम उद्योग गहरे संकट में

Leave a Reply