Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर कुमार विश्वास का तंज, बोले- “कॉकरोच है तो HIT भी मौजूद हैं”

Published on: May 24, 2026
Kumar Vishwas on 'Cockroach Janata Party'

द  देवरिया न्यूज़,देहरादून : सोशल media पर चर्चा में बनी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर अब कवि और पूर्व राजनेता डॉ. कुमार विश्वास का बयान सामने आया है। देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इस पार्टी के नाम और उसके उभार पर तंज कसते हुए कहा कि “अगर कॉकरोच हैं, तो देश में HIT भी मौजूद हैं।”

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में बहस तेज है। हाल ही में मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी भी इस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की बात करते नजर आए थे।

“कॉकरोच गंदगी में पलता है”

देहरादून में ‘लेखक गांव’ कार्यक्रम में पहुंचे कुमार विश्वास ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि बचपन से वे सुनते आए हैं कि कॉकरोच एक ऐसा कीड़ा है जो गंदगी और अंधेरे में रहता है।

उन्होंने कहा,
“मेरी मां बताया करती थीं कि कॉकरोच अंधेरे में रहता है, झुंड में रहता है और हर सुंदर चीज पर हमला करता है। वह बनी-बनाई व्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचाता है।”

कुमार विश्वास ने आगे कहा कि कॉकरोच सड़न में पैदा होता है और यह एक त्याज्य जीव माना जाता है।

बंगाल और पंजाब का भी किया जिक्र

अपने बयान में उन्होंने बंगाल और पंजाब की राजनीतिक परिस्थितियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अगर कॉकरोच पैदा हुए हैं तो देश में “HIT” भी हैं, जो उनका इलाज करना जानते हैं।

उन्होंने कहा,
“चाहे बंगाल हो या पंजाब, कॉकरोचों का इलाज हो जाएगा।”

सीएम धामी से भी मिले कुमार विश्वास

शनिवार को कुमार विश्वास ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मुलाकात की। इसे शिष्टाचार भेंट बताया गया है।

हालांकि, इस मुलाकात के बाद राजनीतिक और साहित्यिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि चुनावी माहौल में इस तरह के बयान और मुलाकातें आने वाले दिनों में राजनीतिक बहस को और गर्म कर सकती हैं।


इसे भी पढ़ें : आई-पैक रेड मामले में ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, 18 अगस्त को होगी अगली सुनवाई


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!