Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

कुशीनगर सड़क हादसा: बाइक सवार दो युवक घायल, तहसीलदार ने पहुंचाया अस्पताल

Published on: July 16, 2025
kushinagar road accident
द देवरिया न्यूज़ : कुशीनगर के कसया नगर में नहर बाईपास पर बुधवार को एक सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान वार्ड नंबर 8 पंडित राजमंगल पांडेय पिपरा प्रेमनगर निवासी अंकित (28) और शोनू वर्मा (33) के रूप में हुई है। दोनों युवक अपनी बाइक से कसया नगर के नहर बाईपास मार्ग पर जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।
मौके पर मौजूद लोग एंबुलेंस का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच वहां से गुजर रहे कसया तहसीलदार धर्मवीर सिंह ने भीड़ देखकर अपनी गाड़ी रोकी। उन्होंने एक निजी वाहन की मदद से घायलों को कसया सीएचसी पहुंचाया। तहसीलदार खुद भी उनके साथ अस्पताल गए और घायलों के भर्ती होने तक रुके। वर्तमान में दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। तहसीलदार की इस मदद की घायलों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या, शव के पास मिला हथौड़ा

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Deoria Encroachment ahead of Janmashtami

देवरिया : जन्माष्टमी से पहले अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत टीम से मारपीट, 11 कारोबारियों पर केस

Deoria Agriculture-related remarks made in Majhauli Raj

देवरिया : मझौलीराज में बोले कृषि मंत्री शाही- डबल इंजन सरकार ने देवरिया में कराए 12 हजार करोड़ के विकास कार्य

1 thought on “कुशीनगर सड़क हादसा: बाइक सवार दो युवक घायल, तहसीलदार ने पहुंचाया अस्पताल”

Leave a Reply

error: Content is protected !!