Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बांग्लादेश में हिंदू व्यापारी को जिंदा जलाने का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Published on: January 5, 2026
Hindu businessman in Bangladesh
द देवरिया न्यूज़,बांग्लादेश : बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा का एक और गंभीर मामला सामने आया है। शरियतपुर जिले में हिंदू व्यापारी खोकन चंद्र दास की बेरहमी से हत्या के मामले में रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) ने रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खोकन दास पर पेट्रोल डालकर उन्हें जिंदा जला दिया गया था, जिनकी इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 50 वर्षीय खोकन चंद्र दास पर बुधवार रात शरियतपुर जिले के केउरभंगा बाजार के पास हमला किया गया था। वह दवा की दुकान और मोबाइल बैंकिंग का कारोबार करते थे। घटना के समय वह एक ऑटो रिक्शा से यात्रा कर रहे थे, तभी हमलावरों ने वाहन को रोक लिया, उनकी बेरहमी से पिटाई की, धारदार हथियार से हमला किया और फिर सिर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

तीन आरोपी गिरफ्तार

प्रोथोम आलो अखबार के अनुसार, आरएबी ने इस मामले में किशोरगंज जिले से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 27 वर्षीय सोहाग खान, 21 वर्षीय रब्बी मोल्या और 25 वर्षीय पलाश सरदार के रूप में हुई है। आरएबी मदारीपुर कैंप के कंपनी कमांडर पुलिस अधीक्षक मीर मोनिर हुसैन ने बताया कि आरोपियों को किशोरगंज से मदारीपुर कैंप लाया जा रहा था।

जान बचाने के लिए तालाब में कूदे थे खोकन दास

हमले के बाद खुद को बचाने की कोशिश में खोकन दास सड़क किनारे बने एक तालाब में कूद गए थे। उनकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। गंभीर हालत में दास को पहले शरियतपुर सदर अस्पताल ले जाया गया और बाद में ढाका रेफर किया गया।
ढाका के अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि दास के शरीर पर कई गंभीर चोटें थीं। उनके पेट में गहरा घाव था, जबकि चेहरे, सिर और हाथों पर जलने के गहरे निशान पाए गए। बीडीन्यूज24 के अनुसार, शरियतपुर के पुलिस अधीक्षक रौनक जहां ने बताया कि खोकन दास ने मौत से पहले हमलावरों के नाम पुलिस को बताए थे, जिसके आधार पर गिरफ्तारी संभव हो सकी।
घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है और अल्पसंख्यक समुदाय में दहशत बनी हुई है। प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़ें : वेनेजुएला संकट पर भारत की चिंता, शांति व संवाद की अपील; यात्रा को लेकर जारी की सख्त सलाह


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Iran sends condolences to India.

ईरान ने भारत को भेजा शोक समारोह का निमंत्रण, बीजेपी और कांग्रेस नेताओं को भी बुलावा: रिपोर्ट

Xi Jinping on military modernization

शी जिनपिंग ने सेना के आधुनिकीकरण का लिया संकल्प, भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान तेज करने का ऐलान

Number of Indian workers in Russia has increased.

रूस में भारतीय कामगारों की बढ़ी मांग, 70 हजार भारतीय कर रहे काम; 2026 में 40 हजार नई नौकरियों की तैयारी

Deoria Pathardeva Nagar Panchayat

देवरिया: पथरदेवा नगर पंचायत के वार्ड-4 में बिजली व्यवस्था होगी आधुनिक, नए पोल और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

Deoria From the Bihar border to Pakha

देवरिया: बिहार सीमा से पकहा तक भारी वाहनों की आवाजाही 20 जुलाई तक बंद, प्रवेश द्वार निर्माण के चलते लिया गया फैसला

Heartbreaking in Moradabad

मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेम संबंध में बाधा बनने पर मां ने दो वर्षीय बेटे की कथित हत्या, गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!