Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में लेखपाल की अचानक मौत, परिवार बोला—एसआईआर वर्कलोड की वजह से गई जान

Published on: November 30, 2025
Sudden death of accountant in Deoria Sudden death of accountant in Deoria

द देवरिया न्यूज़,देवरिया : जिले के सलेमपुर तहसील में तैनात लेखपाल आशीष कुमार की अचानक मौत ने पूरे राजस्व विभाग को झकझोर दिया है। शनिवार को ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहले स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया। बाद में एक प्राइवेट अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बीमारी से मौत की बात कही है। बताया जा रहा है कि वह पथरी की समस्या से जूझ रहे थे। वहीं परिजन और सहकर्मी उनकी मौत को एसआईआर कार्य के दबाव से जोड़कर देख रहे हैं।

धनगढा के परसन टोला निवासी परिजनों का कहना है कि आशीष पिछले कुछ सप्ताह से बीएलओ और फील्ड कार्य में लगातार व्यस्त रहने के कारण अत्यधिक थकान और मानसिक दबाव में थे। परिजनों के अनुसार, उन्हें बार-बार फील्ड सर्वे, मतदाता पुनरीक्षण, भू-अभिलेख अद्यतन, और स्टाफ की कमी के चलते अतिरिक्त क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी जा रही थी।

परिजनों ने आरोप लगाया कि वे कई दिनों से सिरदर्द, घबराहट और बेचैनी से परेशान थे, लेकिन काम की अधिकता के कारण आराम का अवसर नहीं मिल सका।


लेखपाल संघ ने जांच की मांग उठाई

देवरिया लेखपाल संघ ने इस घटना को गंभीर बताते हुए शासन-प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। संघ का कहना है कि विभाग में स्टाफ की भारी कमी के कारण लेखपालों पर अत्यधिक कार्यभार है। हाल ही में एसआईआर कार्यों में तेजी लाने के निर्देशों के बाद स्थिति और खराब हो गई है।

संघ नेता लखमुद्दीन ने कहा, “यदि ऐसा ही अत्यधिक भार जारी रहा, तो भविष्य में और भी घटनाएं हो सकती हैं। सरकार को तत्काल स्टाफ बढ़ाने और कार्य विभाजन संतुलित करने की आवश्यकता है।”


पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

राजस्व विभाग के अधिकारियों ने लेखपाल आशीष की मौत पर दुख व्यक्त किया है। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि आशीष पथरी की समस्या से परेशान थे और अचानक तबीयत बिगड़ने पर गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शाम को उनकी मौत हो गई।

आशीष कुमार की असामयिक मृत्यु से परिवार, तहसील के सहकर्मी, ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि सदमे में हैं। सलेमपुर तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष लखमुद्दीन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कार्य परिस्थितियों में सुधार और जांच पर ठोस निर्णय नहीं हुआ, तो संघ आगे की रणनीति तय करने को बाध्य होगा।


इसे भी पढ़ें : लाल किले में गूंजेगी विश्व संस्कृति की धुन: दिसंबर में होगी अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक बैठक, भारत पहली बार करेगा ICH समिति की मेजबानी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Service, Governance, Good Governance, and Respect

‘सेवा, सरकार, सुशासन एवं सम्मान’ सेमिनार में शामिल हुए विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

Attended the Shri Ram Katha in Lucknow.

लखनऊ में श्रीराम कथा में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के श्रीमुख से सुनी रामकथा

Hero's new Super Splendor in Tarkulwa

तरकुलवा में हीरो की नई सुपर स्प्लेंडर 125cc एक्सटेक 2.0 लॉन्च, ग्राहकों में दिखा उत्साह

Elections in INDIA alliance meeting

INDIA गठबंधन की बैठक में चुनावी प्रक्रिया, विपक्षी एकता और बंगाल की स्थिति पर चर्चा, कई मुद्दों पर बनी रणनीति

Family members were sleeping on the roof.

छत पर सो रहे थे परिवार के सदस्य,चोरों ने 20 लाख के जेवर और 88 हजार नकदी उड़ाई

on the pretext of curing his son

बेटे को ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी ओझा गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Leave a Reply