Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में कसया रेलवे ढाले पर ओवरब्रिज को लेकर सियासत तेज, प्रशासन ने निर्माण पर लगाई रोक

Published on: August 13, 2026
Kasya railway line in Deoria

द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : शहर के कसया रेलवे ढाले पर प्रस्तावित ओवरब्रिज को लेकर अब विकास के साथ सियासत भी गरमा गई है। आम जनता को रेलवे क्रॉसिंग के जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से प्रस्तावित इस परियोजना के निर्माण पर जिला प्रशासन ने फिलहाल रोक लगा दी है। प्रशासन का कहना है कि व्यापारियों, अधिवक्ताओं और अन्य संबंधित लोगों से बातचीत कर समस्या का समाधान निकाला जाएगा। इसके बाद ही निर्माण कार्य आगे बढ़ाने पर निर्णय होगा।

कसया ढाला LC-129 पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज को लेकर शहर में अलग-अलग मत सामने आ रहे हैं। कुछ लोग इसे यातायात व्यवस्था सुधारने और भविष्य में बढ़ने वाले वाहनों के दबाव को देखते हुए जरूरी बता रहे हैं, जबकि विरोध कर रहे लोगों की मांग है कि प्रस्तावित पुल को ‘Y’ आकार में बनाकर पुराने ओवरब्रिज से जोड़ा जाए, ताकि स्थानीय आवागमन और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित न हों।

72 करोड़ से अधिक की लागत से बनना है ओवरब्रिज

प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज की कुल लंबाई करीब 613.89 मीटर बताई जा रही है। परियोजना की लागत 72 करोड़ रुपये से अधिक है। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी की पहल के बाद इस ओवरब्रिज को स्वीकृति मिलने की बात कही जा रही है। परियोजना का उद्देश्य रेलवे क्रॉसिंग पर बार-बार लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाना और शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर करना है।

हालांकि, निर्माण को लेकर विरोध शुरू होने के बाद मामला राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है। विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के बीच कई चेहरे इस मुद्दे को लेकर सक्रिय दिखाई दे रहे हैं।

अंडरपास निर्माण पर पहले ही लग चुका है ब्रेक

कसया ढाले पर समस्या सिर्फ ओवरब्रिज तक सीमित नहीं है। LC-129 पर प्रस्तावित अंडरपास निर्माण का काम भी पहले ही रुक चुका है। रेलवे की जमीन पर दुकान चलाने वाले कुछ कारोबारियों को न्यायालय से स्टे मिलने के बाद अंडरपास परियोजना प्रभावित हुई है। ऐसे में ओवरब्रिज को लेकर भी स्थानीय स्तर पर सहमति बनाना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है।

प्रशासन ने फिलहाल रोका निर्माण

ओवरब्रिज को लेकर बढ़ते विरोध और अलग-अलग पक्षों की मांगों को देखते हुए जिला प्रशासन ने फिलहाल निर्माण कार्य रोकने का फैसला किया है। प्रशासन अब संबंधित व्यापारियों, अधिवक्ताओं और अन्य हितधारकों के साथ बातचीत करेगा। अधिकारियों का प्रयास है कि ऐसा समाधान निकले जिससे विकास कार्य भी प्रभावित न हो और स्थानीय लोगों की समस्याओं का भी समाधान हो सके।

इस पूरे मामले में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि कसया रेलवे ढाले पर ओवरब्रिज का मौजूदा डिजाइन आगे बढ़ेगा या ‘Y’ आकार के प्रस्ताव पर सहमति बनेगी। फिलहाल प्रशासन की रोक के बाद सभी की निगाहें होने वाली बैठकों और आगे के फैसले पर टिकी हैं।


इसे भी पढ़ें : देवरिया में 18 माह के बच्चे की मौत मामले में जांच शुरू, तीन डॉक्टरों की टीम गठित


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!