Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने की समीक्षा बैठक, जनस्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

Published on: June 18, 2026
Health Minister at Deoria Medical College
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया। उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को महान संत देवरहा बाबा की पावन तपोस्थली स्थित महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, देवरिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्साधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनस्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने, चिकित्सा संसाधनों के प्रभावी उपयोग और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से समीक्षा की गई। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र प्रताप राव, ब्लॉक प्रमुख देवरिया पिंटू जायसवाल, सर्वेश नाथ त्रिपाठी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य मंत्री के इस दौरे को जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं के मूल्यांकन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों ने उन्हें चिकित्सा महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति से भी अवगत कराया।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!