Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया : पोखरे में मिला लापता युवती का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Published on: December 27, 2025
Deoria Missing girl found in pond
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव में बुधवार को एक युवती का शव पोखरे में तैरता मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गांव निवासी राजपती ठाकुर की 22 वर्षीय पुत्री रानी ठाकुर के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
जानकारी के अनुसार, रानी ठाकुर मंगलवार से घर से लापता थी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने भटनी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को ग्रामीणों ने पोखरे में शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही भटनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। शिनाख्त होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया है।
घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, युवती की मौत किन हालात में हुई, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस आत्महत्या, दुर्घटना या किसी अन्य कारण से मौत की सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
भटनी थाना पुलिस का कहना है कि युवती की गुमशुदगी पहले से दर्ज थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें : मांझी के बयानों से फिर सियासी हलचल, एनडीए से टकराव के संकेत


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!