Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में गौ-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

Published on: December 22, 2025
Police fight with cow smugglers in Deoria
द देवरिया न्यूज़,देवरिया। जनपद के सलेमपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात गौ-तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर के पैर में गोली लग गई, जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराध-विरोधी अभियान के तहत की गई।
घटना सलेमपुर थाना क्षेत्र के सोहनाग–बरठा मुख्य मार्ग पर ग्राम धनौती राय के पास हुई। पुलिस टीम रात के समय संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक टाटा मैजिक वाहन (संख्या UP55T4297) को रोकने का प्रयास किया गया। जांच के दौरान वाहन में तीन गोवंशीय पशु—एक गाय, एक बछिया और एक बछड़ा—बरामद हुए।
पुलिस के अनुसार, वाहन रोकते ही उसमें सवार आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक अभियुक्त भोलू यादव (26 वर्ष), पुत्र रामायन यादव, निवासी लक्ष्मीपुर, थाना सुरौली, जनपद देवरिया के दाहिने पैर में गोली लग गई।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से अन्य दो अभियुक्तों—राज यादव (20 वर्ष), पुत्र नारायण यादव, निवासी मनिहारी, थाना सलेमपुर तथा नागेंद्र कुमार (29 वर्ष), पुत्र केदार, निवासी देवबारी, थाना बरहज, जनपद देवरिया—को भी गिरफ्तार कर लिया। घायल अभियुक्त भोलू यादव को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने घायल अभियुक्त के पास से एक अवैध देसी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और तमंचे की नाल से एक खोखा कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा, घटना में प्रयुक्त टाटा मैजिक वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। वाहन में लदे तीनों गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित रूप से कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस मामले में थाना सलेमपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह पूरी कार्रवाई थानाध्यक्ष सलेमपुर महेंद्र कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में थाना सलेमपुर और थाना लार की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा की गई।
पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र में गौ-तस्करी में लिप्त अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गौ-तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें : यूपी एसटीएफ मुठभेड़ में ढेर हुआ एक लाख का इनामी बदमाश सिराज, 30 से ज्यादा मुकदमों में था वांछित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Khukhundu PHC of Deoria

देवरिया के खुखुंदू पीएचसी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, प्रभारी चिकित्साधिकारी मिले अनुपस्थित

Agriculture Minister Surya Pratap Shahi

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बघौचघाट थाने का किया औचक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था पर दिए निर्देश

Basic Education Department in Deoria

देवरिया में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, डीएम ने शिक्षा गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

Inauguration of Krishi Bhavan in Deoria

देवरिया में कृषि भवन का लोकार्पण, मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले- किसानों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे योजनाओं का लाभ

Kejriwal before Punjab elections

पंजाब चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा हमला, बोले- ‘औरंगजेब की तरह मोदी ने भी कब्जा किया’

Owaisi on rising prices of cotton

सूत की बढ़ती कीमतों पर ओवैसी ने केंद्र से मांगा हस्तक्षेप, बोले- पावरलूम उद्योग गहरे संकट में

1 thought on “देवरिया में गौ-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार”

Leave a Reply