Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

1 दिसंबर से रिचार्ज महंगे होने की चर्चा तेज, पेमेंट ऐप्स के नोटिफिकेशन से बढ़ी ग्राहकों की चिंता

Published on: December 2, 2025
Recharges to become expensive from December 1

द देवरिया न्यूज़ : भारत में टेलीकॉम कंपनियों द्वारा रिचार्ज महंगे किए जाने की अटकलें पिछले कई महीनों से चल रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया (Vi) अपने मोबाइल रिचार्ज प्लान्स के दाम 10–12% तक बढ़ाने की तैयारी में हैं। हालांकि कंपनियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। @yabhishekhd नाम के यूज़र ने दावा किया कि उसे पेमेंट ऐप्स से अलर्ट मिला है कि 1 दिसंबर से रिचार्ज महंगे हो सकते हैं, इसलिए अभी पुराने दाम पर रिचार्ज करा लें। यूज़र ने लिखा कि ऐप्स लोगों को पहले रिचार्ज करने की सलाह दे रहे हैं ताकि बढ़ती कीमतों से बचा जा सके।

पेमेंट ऐप्स भेज रहे हैं अलर्ट?

सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने लिखा कि विभिन्न फाइनेंशियल और पेमेंट ऐप्स ने “कीमतें बढ़ सकती हैं” वाला नोटिफिकेशन भेजना शुरू कर दिया है। इससे उपभोक्ताओं की चिंता और बढ़ गई है, क्योंकि टेलीकॉम कंपनियों ने अब तक आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

कौन-कौन से प्लान हो सकते हैं महंगे?

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि लोकप्रिय प्लान्स पर ज्यादा असर पड़ सकता है। अनुमान है कि:

  • ₹199 वाला मासिक प्लान ₹222 हो सकता है

  • ₹899 वाला लंबी अवधि वाला प्लान ₹1006 तक जा सकता है

जियो और एयरटेल पहले ही कई सस्ते दैनिक डेटा प्लान हटाकर संकेत दे चुके हैं कि कीमतें बढ़ सकती हैं। Vi भी इस दिशा में कदम बढ़ा सकती है।

कीमतें क्यों बढ़ सकती हैं?

कंपनियां दावा कर रही हैं कि

  • 5G नेटवर्क विस्तार

  • मेंटेनेंस खर्च

  • और ऑपरेशनल लागत

बढ़ने के कारण रिचार्ज महंगे करना आवश्यक हो गया है। हालांकि उपभोक्ताओं का सवाल है कि जब सर्विस क्वालिटी पहले से ही खराब है, तो कीमतें बढ़ाने का औचित्य क्या है?


इसे भी पढ़ें : श्रीलंका में तूफान ‘दित्वाह’ का कहर: मौत का आंकड़ा 193 पहुंचा, 191 लोग अब भी लापता


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!