Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

रिलायंस की STPL का जियोस्टार में विलय पूरा, नई इकाई बनी मीडिया सेक्टर की बड़ी ताकत

Published on: December 3, 2025
Jiostar of Reliance's STPL

द देवरिया न्यूज़ (व्यापारिक न्यूज़ ) रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी सहायक कंपनी स्टर टेलीविजन प्रोडक्शंस लिमिटेड (एसटीपीएल) का जियोस्टार के साथ विलय पूरा कर लिया है। एसटीपीएल स्टार ब्रांड की मालिक कंपनी है और इसे समूह की अन्य फर्मों को लाइसेंस देती आई है। कंपनी के अनुसार, जियोस्टार ने बताया कि 30 नवंबर 2025 को शाम 6:09 बजे विलय योजना प्रभावी हो गई, जिसके बाद STPL आधिकारिक तौर पर जियोस्टार में समाहित हो गई। रिलायंस ने इसकी पुष्टि सोमवार को अपनी नियामक फाइलिंग में की।

जियोस्टार ने सितंबर तिमाही में 7,232 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया

रिलायंस और वैश्विक मीडिया दिग्गज वॉल्ट डिज्नी के भारतीय मीडिया कारोबार के विलय से नवंबर 2024 में तैयार हुए संयुक्त उद्यम जियोस्टार की वैल्यूएशन 8.5 अरब डॉलर आंकी गई थी। यह देश का प्रमुख मीडिया और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म बन चुका है, जिसने सितंबर तिमाही में 7,232 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 1,322 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। फरवरी 2025 में जियोस्टार ने दो बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म — जियोसिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार — को मिलाकर नया संयुक्त स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘जियोहॉटस्टार’ लॉन्च किया था


इसे भी पढ़ें : देवरिया : लेखपाल आशीष कुमार के निधन पर शोकसभा, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!