Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

भाजपा शुरू करेगी सरदार पटेल जन जागरण अभियान, कॉलेजों में होंगे वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिता

Published on: October 25, 2025
Sardar Patel will start BJP
द देवरिया न्यूज़ : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिले में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर युवाओं को उनके जीवन और विचारों से जोड़ने के लिए विशेष जन जागरण अभियान शुरू करने जा रही है। यह अभियान 31 अक्टूबर से 26 नवंबर (संविधान दिवस) तक चलेगा। पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर आयोजित प्रेस वार्ता में जिला प्रभारी संतराज यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य नई पीढ़ी को सरदार पटेल के योगदान और देश की एकता में उनकी भूमिका से परिचित कराना है।
अभियान की थीम “एकता से विकास की ओर” रखी गई है। इस दौरान जिले के डिग्री कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में वाद-विवाद, भाषण और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
भूपेंद्र सिंह ने कहा, “जिस पार्टी के वल्लभ थे, उन्होंने उन्हें भुला दिया, लेकिन भाजपा उनके आदर्शों पर चल रही है।” वहीं संतराज यादव ने कहा, “सरदार पटेल ने रियासतों को जोड़कर अखंड भारत का निर्माण किया। उनके आदर्श आज भी देश की एकता की नींव हैं।”
अभियान की शुरुआत 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और एकता शपथ के साथ होगी, जबकि समापन 26 नवंबर को “भारतीय संविधान और राष्ट्रीय एकता” विषय पर विशेष व्याख्यान और एकता यात्रा के साथ किया जाएगा।
इन कार्यक्रमों में जिलाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, छात्र और भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।
कॉलेजों में आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्रों को सरदार पटेल की जीवनी, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका और राष्ट्रीय एकता में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी जाएगी।
वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय रहेगा —
“एकता के प्रतीक सरदार पटेल के विचार आज भी कितने प्रासंगिक हैं?”
अभियान के संचालन के लिए दीपक मल्ल को संयोजक, जबकि विजय पटेल और विन्धेश पांडेय को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। कॉलेजों में तैयारियां जोरों पर हैं, और छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल है।

द देवरिया न्यूज़ : बिहार चुनाव: बसपा की नजर यूपी सीमा से सटे जिलों पर, दलित वोट बैंक साधने की रणनीति

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!