द देवरिया न्यूज़,तरकुलवा : थाना क्षेत्र के बंजरिया बाजार में स्थित एक मोबाइल दुकान से चोरी हुए मोबाइल का मामला सीसीटीवी फुटेज की मदद से उजागर हो गया। दुकानदार ने फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की पहचान कर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, बंजरिया बाजार के दक्षिण चौराहे पर बंजरिया-तरकुलवा मार्ग पर स्थित ‘राजा मोबाइल’ की दुकान पर पास के एक दुकानदार ने अपना मोबाइल चार्जिंग में लगाया था। कुछ देर बाद मोबाइल अचानक गायब हो गया। काफी तलाश के बावजूद जब मोबाइल नहीं मिला, तो दुकानदार ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।
फुटेज में साफ दिखाई दिया कि एक युवक मोबाइल रिपेयर कराने के बहाने दुकान में आया और मौका पाकर चार्ज में लगे मोबाइल को उठाकर जेब में रख लिया। जांच के दौरान उसकी पहचान बघौच घाट क्षेत्र के बसडीला मैनुद्दीन गांव निवासी पतरु के रूप में हुई।
पहचान होने के बाद शुक्रवार सुबह दुकानदार ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
प्रभारी थानाध्यक्ष संजय चंदेल ने बताया कि मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : AAP में बड़ी टूट का दावा, राघव चड्ढा बोले—दो-तिहाई सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का फैसला
➤ You May Also Like



































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































