Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

शादी में आई महिला की गला रेतकर हत्या, बाथरूम में मिला शव; डॉग स्क्वॉड 500 मीटर दूर एक घर तक पहुंचा, कई संदिग्धों से पूछताछ जारी

Published on: November 25, 2025
neck of the woman who came to the wedding

द देवरिया न्यूज़/गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के जंगल रसूलपुर नंबर-2 गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब शादी समारोह में आई एक महिला की घर के बाथरूम में गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 20 वर्षीय शिवानी निषाद के रूप में हुई है, जिसकी लाश खून से लथपथ अवस्था में मिली। वारदात रविवार देर रात की है। घटना के बाद शादी की रस्में कुछ देर के लिए रोक दी गईं।

देर रात घर लौटी, फिर नहीं आई वापस

देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के अवस्थी गांव निवासी शिवानी की छह महीने पहले ही शादी हुई थी। वह 21 नवंबर को अपने ताऊ बसंत निषाद की बेटी की शादी में शामिल होने मायके आई थी। ताऊ का घर उसके घर से करीब 200 मीटर दूर है। जयमाल होने के बाद रात लगभग 2 बजे वह अपने घर लौट आई थी, लेकिन काफी देर तक वापस न आने पर उसकी मां नोहरा देवी उसे खोजते हुए घर पहुंचीं।

उन्हें आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद बाथरूम में गईं तो वहां शिवानी की खून से सनी लाश पड़ी थी। उसकी गर्दन कटी हुई थी और हाथ की एक उंगली भी कटी थी, जिससे पुलिस को संघर्ष के संकेत मिले हैं।

हत्या के बाद शादी की रस्में रोकी गईं

शिवानी की मौत की खबर लगते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। परिवार ने कुछ समय तक सभी रस्में रोक दीं। सुबह होने पर बारात की विदाई कराई गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कई संदिग्ध उठाए गए

जानकारी मिलने पर झंगहा पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस शिवानी के मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगाल रही है। शादी की वीडियो और फोटो भी चेक की जा रही हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


डॉग स्क्वॉड ने पहुंचाया पुलिस को सुराग

पुलिस को जांच में अहम सुराग तब मिला जब खोजी कुत्ता टोनी ने खून की गंध सूंघने के बाद शिवानी के घर के पीछे से होते हुए लगभग 500 मीटर दूर स्थित एक घर के पास जाकर रुकना शुरू किया।
टीम ने तीन बार प्रयास किया और हर बार टोनी उसी घर के पास जाकर रुक गया।

गांव के कुछ लोगों ने भी दबे स्वर में बताया कि उस घर में रहने वाले एक लड़के से शिवानी की पहले बातचीत होती थी। पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है।

पुलिस तीन एंगल पर जांच कर रही है

  1. शादी में पूरा परिवार शामिल था, ऐसे में कोई लुटेरा घर में घुसा हो।

  2. शिवानी का किसी पुराने परिचित से संपर्क हो सकता है, जो मिलने आया हो।

  3. कोई व्यक्ति चोरी के इरादे से घुसा हो और पहचान लेने पर हत्या कर दी हो।

अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

पुलिस ने धारदार हथियार से हत्या की आशंका जताई है। हथियार अभी तक बरामद नहीं हुआ। झंगहा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।


इसे भी पढ़ें : देवरिया: बनकटा पुलिस ने गौ-तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप से आठ गोवंश बरामद; एक गिरफ्तार, साथी फरार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Service, Governance, Good Governance, and Respect

‘सेवा, सरकार, सुशासन एवं सम्मान’ सेमिनार में शामिल हुए विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

Attended the Shri Ram Katha in Lucknow.

लखनऊ में श्रीराम कथा में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के श्रीमुख से सुनी रामकथा

Hero's new Super Splendor in Tarkulwa

तरकुलवा में हीरो की नई सुपर स्प्लेंडर 125cc एक्सटेक 2.0 लॉन्च, ग्राहकों में दिखा उत्साह

Elections in INDIA alliance meeting

INDIA गठबंधन की बैठक में चुनावी प्रक्रिया, विपक्षी एकता और बंगाल की स्थिति पर चर्चा, कई मुद्दों पर बनी रणनीति

Family members were sleeping on the roof.

छत पर सो रहे थे परिवार के सदस्य,चोरों ने 20 लाख के जेवर और 88 हजार नकदी उड़ाई

on the pretext of curing his son

बेटे को ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी ओझा गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Leave a Reply