Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

शुभमन गिल की चोट पर नीतीश राणा का बयान — बोले, “अब पहले से बेहतर हैं”

Published on: November 29, 2025
Nitish Rana on Shubman Gill's injury

द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली: भारत की वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल इस समय इंजरी के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के दौरान उनकी गर्दन में चोट लग गई थी। कोलकाता में खेले गए इस टेस्ट मैच में गिल पहली पारी में बैटिंग करने उतरे थे, लेकिन सिर्फ 3 गेंदें खेलने के बाद ही रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। इसके बाद उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया था।

गिल ने गुवाहाटी में हुआ दूसरा टेस्ट भी मिस किया था। अब 30 नवंबर से शुरू होने वाली साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से भी वे बाहर हैं। इस बीच शुभमन गिल की चोट को लेकर नीतीश राणा ने बड़ा अपडेट दिया है।


नीतीश राणा ने कहा — “शुभमन पहले से बेहतर हैं”

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में दिल्ली की कप्तानी कर रहे नीतीश राणा से एक फैन ने पूछा—
“सर, शुभमन जो आपके दोस्त हैं, वो अभी कैसे हैं?”

जवाब में नीतीश ने कहा,
“भाई है यार मेरा छोटा वो।”

इसके बाद उन्होंने गिल की हेल्थ को लेकर बताया—
“बेहतर है, पहले से बेहतर है।”


आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे नीतीश राणा

आईपीएल 2026 से पहले नीतीश राणा ने दिल्ली कैपिटल्स को जॉइन कर लिया है। वे राजस्थान रॉयल्स से दिल्ली में ट्रेड किए गए हैं।
इस ट्रेड में दिल्ली कैपिटल्स ने डोनोवन फरेरा को राजस्थान रॉयल्स भेजा है।


नीतीश राणा का आईपीएल करियर

  • आईपीएल मैच: 118

  • पारियां: 112

  • स्ट्राइक रेट: 136.8

  • कुल रन: 2853

  • अर्धशतक: 20


इसे भी पढ़ें : देवरिया में पंचायत चुनाव तैयारी तेज: डुप्लीकेट वोटरों के 73% सत्यापन पूरे, 46,319 नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria DM visits Pathardeva CHC

देवरिया: पथरदेवा CHC का DM ने किया औचक निरीक्षण, अधिकांश कर्मचारी मिले गैरहाजिर; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

Deoria Baghauchghat police

देवरिया : बघौचघाट पुलिस ने छितौनी गांव के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा, चोरी के मामले में थे वांछित

Deoria DM Fake ID

देवरिया DM के नाम से बनी फेक सोशल मीडिया ID, मैसेंजर पर लोगों से मांगे रुपए; पुलिस ने शुरू की जांच

Deoria District Jail

देवरिया जिला कारागार का DM-SP ने किया औचक निरीक्षण, महिला बंदियों के बच्चों के लिए पौष्टिक आहार और टीकाकरण पर जोर

The one with the McLaren worth 5 crores

5 करोड़ की McLaren वाली कांवड़ ने खींचा सबका ध्यान, डमी कार में सवार हैं भगवान शिव; 40 लीटर गंगाजल से होगा अभिषेक

Weather Alert On August 9

Weather Alert: 9 अगस्त को 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

Leave a Reply

error: Content is protected !!