द देवरिया न्यूज़,देवरिया : जिले के लार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया है।
6 जुलाई को हुई थी फायरिंग की घटना
पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई को ऑलमाइटी मेमोरियल स्कूल, पिंडी के पास प्रकाश यादव पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई थी। घटना के बाद लार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जमसड़ा गांव के पास स्थित एक निर्माणाधीन मकान में दबिश देकर शौर्य यादव, शिवम यादव और अमित यादव को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में कबूला जुर्म
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने आपसी रंजिश के चलते प्रकाश यादव पर हमला करने की बात स्वीकार की। तलाशी के दौरान उनके पास से दो अवैध तमंचे, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।
शस्त्र अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गईं
अवैध हथियारों की बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले में शस्त्र अधिनियम (Arms Act) की संबंधित धाराएं भी बढ़ा दी हैं।
आरोपियों को भेजा गया न्यायालय
पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
इसे भी पढ़ें : करूर भगदड़ मामले में सीएम थलपति विजय को सुप्रीम कोर्ट से राहत, डीएमके की याचिका वापस
➤ You May Also Like





Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































![Retired [OfficerPersonnel] on Operation Sindoor](https://thedeoria.news/wp-content/uploads/2026/08/Retired-OfficerPersonnel-on-Operation-Sindoor.webp)




