Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

जन्माष्टमी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य: प्रशासन ने जारी किए निर्देश

Published on: August 14, 2025
CCTV in Janmashtami pandals
द देवरिया न्यूज़ : तरकुलवा कस्बे में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी सिलसिले में बुधवार को सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी ने कस्बे में बनाए जा रहे विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयोजकों से बातचीत करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीओ ने प्रत्येक पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा, ताकि किसी भी स्थिति पर नजर रखी जा सके। उन्होंने आयोजकों से अपील की कि विद्युत तारों को सुरक्षित तरीके से लगवाएं और कहीं भी लटकते या खुले तार न छोड़े जाएं।
भीड़ प्रबंधन को लेकर उन्होंने पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों की तैनाती का निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा कि महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश और निकासी के अलग-अलग रास्तों की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। सीओ ने आयोजकों से शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन की अपील करते हुए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

इसे भी पढ़े : देवरिया में युवक से मारपीट, पुलिस ने एक को कारतूस के साथ दबोचा

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

1 thought on “जन्माष्टमी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य: प्रशासन ने जारी किए निर्देश”

Leave a Reply

error: Content is protected !!