Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

नोएडा हादसा: इंजीनियर की मौत मामले में बिल्डर गिरफ्तार, 91 घंटे बाद गंदे पानी से कार बरामद

Published on: January 21, 2026
Noida accident Engineer dies
द देवरिया न्यूज़,नोएडा। सेक्टर-150 में बेसमेंट के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे सीवर के पानी में डूबकर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में मंगलवार को प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई तेज नजर आई। एक ही दिन में आरोपी बिल्डर की गिरफ्तारी, एसआईटी की जांच और एनडीआरएफ द्वारा डूबी कार की बरामदगी जैसे अहम घटनाक्रम सामने आए।

पुलिस ने मंगलवार सुबह एमजेड विजटाउन प्लानर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अभय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली के कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज निवासी अभय कुमार पर गैर इरादतन हत्या और लापरवाही से मौत का मुकदमा दर्ज है। यह कार्रवाई युवराज के पिता की शिकायत के बाद की गई।

बताया गया कि 16 जनवरी की रात कोहरे के बीच युवराज मेहता अपनी कार सहित सेक्टर-150 में बेसमेंट के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गए थे। समय रहते बचाव की संभावना होने के बावजूद पुलिस, फायर विभाग और एसडीआरएफ की टीमें उन्हें नहीं बचा सकीं।

मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) नोएडा पहुंची और अधिकारियों से पूछताछ की। डीएम मेधा रूपम और पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह की मौजूदगी में मृतक के पिता के बयान दर्ज किए गए। एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि गठित टीम पांच दिन में विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी, जिसमें यह स्पष्ट किया जाएगा कि हादसे का जिम्मेदार कौन है और बचाव में क्या चूक हुई।

शाम करीब सात बजे एनडीआरएफ की टीम ने 91 घंटे बाद गंदे पानी में डूबी युवराज की कार को बरामद कर लिया। सर्च ऑपरेशन के दौरान एनडीआरएफ के जवान 30 से अधिक बार ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ पानी में उतरे। गंदा पानी, दलदल और बेहद कम दृश्यता अभियान में बड़ी बाधा बने। कार नाले से करीब 30 मीटर दूर पानी में धंसी मिली।

कार बाहर निकाले जाने पर उसका सनरूफ और फ्रंट शीशा टूटा हुआ पाया गया, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवराज ने बाहर निकलने की कोशिश की थी। फिलहाल मोबाइल, लैपटॉप और पर्स की तलाश जारी है। मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस पर दबाव और धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं, जिसकी जांच की बात कही जा रही है।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Leave a Reply

error: Content is protected !!