Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

पाकिस्तान में गहराया आर्थिक संकट, पीएम शहबाज शरीफ पर कर्ज नीति को लेकर तीखे सवाल

Published on: April 8, 2026
Economic crisis deepens in Pakistan
द  देवरिया न्यूज़,इस्लामाबाद : पाकिस्तान की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक बार फिर आलोचनाओं के घेरे में हैं। देश के वरिष्ठ पत्रकार और विश्लेषक इरशाद भट्टी ने एक टीवी शो में शहबाज सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि सिर्फ विदेशों से कर्ज लेना रह गई है।
भट्टी ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हर मंच पर यही बताते नजर आते हैं—“अलहमदुलिल्लाह, हमें फलां देश से कर्ज मिल गया, IMF से राहत मिल गई।” उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान शायद दुनिया के लगभग हर देश से कर्ज ले चुका है, केवल भारत और इजरायल ही बचे हैं, जिनसे रिश्ते अच्छे न होने के कारण कर्ज नहीं लिया गया।
उन्होंने विदेशी निवेश के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। भट्टी के मुताबिक, शहबाज शरीफ ने जितना समय संसद में नहीं बिताया, उससे ज्यादा विदेश दौरों पर रहे हैं। इसके बावजूद देश में विदेशी निवेश में करीब 41% की गिरावट आई है, जो पिछले 47 सालों में सबसे निचले स्तर पर है।
इस बीच पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति और गंभीर होती नजर आ रही है। हालात ऐसे हैं कि देश को पुराने कर्ज चुकाने के लिए भी नया कर्ज लेना पड़ रहा है। ताजा झटका तब लगा जब पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के 3.5 अरब डॉलर के कर्ज को आगे बढ़ाने के लिए कोई समझौता नहीं कर पाया।
UAE के दबाव के बाद पाकिस्तान को अब यह कर्ज चुकाने का फैसला करना पड़ा है। यह रकम देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का लगभग 18% है, जो इस समय करीब 16.4 अरब डॉलर है। ऐसे में इस भुगतान से पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पर और दबाव बढ़ने की आशंका है, खासकर तब जब तेल की कीमतें पहले से ही ऊंचे स्तर पर हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर जल्द ही ठोस आर्थिक सुधार नहीं किए गए, तो पाकिस्तान को आने वाले समय में और गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन, दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!