Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

ओमान देगा भारत को 20 से ज्यादा जगुआर लड़ाकू विमान, IAF को मिलेगा बड़ा सपोर्ट

Published on: December 8, 2025
Oman will give India 20
द देवरिया न्यूज़,मस्कट: ओमान ने भारत को 20 से अधिक जगुआर लड़ाकू विमान गिफ्ट करने का ऐलान किया है। ये विमान भारतीय वायुसेना (IAF) को सौंपे जाएंगे। लंबे समय से ओमानी वायुसेना में इस्तेमाल हो रहे ये विमान फिलहाल ऑपरेशनल नहीं हैं, लेकिन भारत में इन्हें फिर से उपयोग में लाने की तैयारी है। भारतीय वायुसेना के लिए यह कदम बेहद अहम माना जा रहा है, और भारत ने इन विमानों को स्वीकार करने की सहमति दे दी है।
स्पेयर पार्ट्स के संकट से मिलेगा बड़ा राहत
ओमान से मिलने वाले जगुआर विमानों का मुख्य उपयोग भारतीय वायुसेना के मौजूदा जगुआर बेड़े के लिए स्पेयर पार्ट्स के स्रोत के रूप में किया जाएगा। भारत उन गिने-चुने देशों में शामिल है, जो आज भी एंग्लो-फ्रेंच मूल के जगुआर लड़ाकू विमानों को ऑपरेट कर रहा है। कई दशक पहले इन विमानों का उत्पादन बंद हो चुका है, जिसके चलते जरूरी पुर्जों की भारी कमी बनी हुई है।
भारत–ओमान की पुरानी रक्षा साझेदारी
भारत और ओमान के बीच रक्षा सहयोग लंबे समय से मजबूत रहा है। इन्हीं रिश्तों के तहत ओमान यह कदम उठा रहा है। इन विमानों को तोड़कर उपयोगी कलपुर्जे निकाले जाएंगे, जिससे भारतीय वायुसेना के विमानों की ऑपरेशनल उपलब्धता बनी रह सकेगी।
भारत में जगुआर का लंबा इतिहास
भारत को पहला जगुआर लड़ाकू विमान 1979 में मिला था। यह एक डीप पेनिट्रेशन स्ट्राइक एयरक्राफ्ट है, जिसने कई अहम सैन्य अभियानों में अहम भूमिका निभाई है। 1999 के कारगिल युद्ध समेत पाकिस्तान के खिलाफ कई ऑपरेशनों में इसका इस्तेमाल हो चुका है।
समय-समय पर भारतीय वायुसेना ने जगुआर विमानों को अपग्रेड और ओवरहॉल किया है, लेकिन प्रॉडक्शन बंद होने के कारण स्पेयर पार्ट्स की किल्लत लगातार बनी हुई है। ओमान से मिलने वाले ये विमान इस कमी को काफी हद तक दूर करने में मदद करेंगे।

इसे भी पढ़ें : 6 दिसंबर पर सियासत गरम: CM योगी ने विवादित ढांचा हटने को बताया ‘कलंक समाप्त’, अखिलेश ने दरगाह पर चढ़ाई चादर


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!